×

Pandit Sukh Ram Died: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में थे भर्ती

Pandit Sukh Ram Died : पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है। पंडित सुखराम की बीमारी और निधन की जानकारी उनके बेटे और भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने दी।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 11 May 2022 2:32 AM GMT
Pandit Sukh Ram Died
X

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन (फोटो: सोशल मीडिया )

Pandit Sukh Ram Died: पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता पंडित सुखराम (Pandit Sukh Ram Died) का 95 वर्ष की आयु में ब्रेन स्ट्रोक (brain stroke) के चलते निधन हो गया। पंडित सुखराम को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञों की सघन निगरानी में उनके ब्रेन स्ट्रोक का इलाज जारी रहा लेकिन मामला अति गंभीर हो गया और पंडित सुखराम को बचाया नहीं जा सका।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सुखराम ((Pandit Sukh Ram Died) को ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के चलते अचानक सेहत अत्यधिक खराब होने से बीते दिन उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से हिमाचल प्रदेश से दिल्ली एम्स में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालात देखकर उन्हें वेंटीलेटर पर रखने का निर्णय लिया। इस बीच अनुभवी डॉक्टर की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास जारी रखा लेकिन इलाज शुरू होने के कुछ ही समय बाद चिकित्सकों ने पंडित सुखराम को मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि पंडित सुखराम की बीमारी और निधन की जानकारी उनके बेटे और भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने दी। सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक के चलते सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालात स्थिर ना होने के चलते उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से हिमाचल प्रदेश से दिल्ली एम्स लाया गया था।

पंडित सुखराम का राजनीतिक कैरियर

पंडित सुखराम का जन्म 27 जुलाई 1927 को हिमाचल प्रदेश स्थित कोटली कस्बे में हुआ था।

पंडित सुखराम का नाम कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार है। पंडित सुखराम ने वर्ष 1993 से 1996 के मध्य पी.वी. नरसिम्हा राव की केंद्र सरकार में बतौर संचार एवं सूचना प्रसारण मंत्री अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पंडित सुखराम हिमाचल प्रदेश स्थित निर्वाचन क्षेत्र से 5 बार विधानसभा और 3 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इस दौरान उनका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मंडी लोकसभा रहा।


Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story