×

नहीं रहे कांग्रेस नेता एके वालिया, सीताराम येचुरी के बेटे का भी कोरोना से निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर एके वालिया का कोरोना से निधन हो गया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 22 April 2021 3:28 AM GMT
नहीं रहे कांग्रेस नेता एके वालिया, सीताराम येचुरी के बेटे का भी कोरोना से निधन
X

एके वालिया और सीताराम येचुरी फाइल फोटो (साभार- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते कहर के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर अशोक कुमार वालिया (Dr. Ashok Kumar Walia) का निधन हो गया है। वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) में एडमिट थे, जहां उन्होंने अंतिम साल ली।

वहीं, डॉक्टर एके वालिया (Dr AK Walia) के निधन पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अशोक वालिया जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने दिल्ली में सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

इन विभागों का संभाला जिम्मा

आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर अशोक कुमार वालिया (Dr. Ashok Kumar Walia) लगातार चार बार विधायक रहे। उन्होंने शीला दीक्षित की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य, शहरी विकास, भूमि और भवन विभागों की भी जिम्मेदारी संभाली है।

सीताराम येचुरी फाइल फोटो- (साभार- सोशल मीडिया)

सीताराम येचुरी के बेटे की भी कोरोना से मौत

इसके अलावा सीपीआई (मार्क्सवादी) नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) के बड़े बेटे का भी कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद येचुरी ने ट्वीट करके दी है। उनके बड़े बेटे का नाम आशीष था। वो बीते दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

ट्वीट कर दी जानकारी

इस बात की जानकारी देते हुए सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया कि बड़े दुख के साथ साथ जानकारी देनी पड़ रही है कि मेरे बड़े बेटे आशीष येचुरी का आज सुबह COVID-19 की वजह से निधन हो गया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने उसका इलाज किया।


Shreya

Shreya

Next Story