×

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना, कोरोना से थे संक्रमित

रोहित सरदाना आज तक चैनल के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक थे और उनका दंगल नाम से चलने वाला शो काफी सराहा जाता था

Newstrack          -         Network
Newstrack Network Newstrack - NetworkPublished By Suman Mishra
Published on: 30 April 2021 1:13 PM IST (Updated on: 30 April 2021 2:17 PM IST)
रोहित सरदाना की कोरोना से मौत
X

रोहित सरदाना फाइल फोटो( साभार- सोशल मीडिया) 

नयी दिल्ली : टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार(Senior journalist) रोहित सरदाना (Rohit Sardana)की कोरोना (Corona)के चलते मौत हो गई है। इस संबंध में यह जानकारी कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

बताया जा रहा है कि वह कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे। यहां तक कि अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी। इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।

उनकी मौत के बाद जी-न्यूज के पुराने सहयोगी सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति।'




रोहित सरदाना को याद करते हुए राजदीप सरदेसाई ने लिखा है, 'रोहित मेरे बीच राजनीतिक मतभेद थे, लेकिन हमने हमेशा बहस को एंजॉय किया। हमने एक रात एक शो किया था, जो 3 बजे समाप्त हुआ था। इसके समाप्त होने पर उन्होंने कहा था, 'बॉस मजा आ गया।' वह एक जुनूनी एंकर पत्रकार थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, रोहित सरदाना।'

कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों व कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद ने भी रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है।


आपको बता दें कि रोहित सरदाना आज तक चैनल के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक थे और उनका दंगल नाम से चलने वाला शो काफी सराहा जाता था। इसके पहले वह काफी दिनों तक जी न्यूज में अपनी सेवाएं दी थीं।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story