Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स बढ़त के बाद 500 अंक धड़ाम, निफ्टी में भी गिरावट

वैश्विक संकेतों के मिले-जुले असर के साथ सोमवार (08 नवंबर 2021) को शेयर बाजार एक बार फिर मजबूती के साथ खुला। आज सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 201.32 अंकों की बढ़त के साथ 60268.94 के स्तर पर खुला।

aman
By aman
Published on: 8 Nov 2021 5:26 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2021 6:05 AM GMT)
Stock Market Today live updates asian market trading Sensex Nifty 50 trade 08 march 2022 tuesday
X

Share Market : शेयर बाजार में थमा तेजी का रुख, 258 अंकों की गिरावट दर्ज (social media)

Share Market: वैश्विक संकेतों के मिले-जुले असर के साथ सोमवार (08 नवंबर 2021) को शेयर बाजार एक बार फिर मजबूती के साथ खुला। आज सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 201.32 अंकों की बढ़त के साथ 60268.94 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर कायम नहीं रही। बाजार जैसे-जैसे आगे बढ़ा बढ़त कायम न रह सकी। आधे घंटे के कारोबार के बाद ही दोनों इंडेक्स लाल निशान पर आ गए। सेंसेक्स 10:40 बजे तक करीब 500 अंकों की गिरावट पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 47 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में आयशर मोटर्स (Eicher Motors), एल एंड टी (Larsen & Toubro), टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra), ग्रिड कॉरपोरेशन (Grid Corporation) और कोटक महिन्द्रा (Kotak Mahindra) निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल रहे थे।

महज आधे घंटे में रिकॉर्ड गिरावट

बता दें, कि सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही सेसेंक्स 201.32आंखों की बढ़त के साथ 60268.94 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी ने भी 43.20 अंकों की मजबूती के साथ 17960.00 के स्तर पर व्यापार की शुरुआत की। देखकर लग रहा था, कि बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की है तो आगे भी सकारात्मक संकेत दिखेंगे। लेकिन यह ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाया। बढ़त कारोबार के महज आधे घंटे के दौरान ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट देखी गई। इस अवधि में सेंसेक्स करीब 500 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता देखा गया।

इन शेयरों में दिखी गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स में सबसे अधिक 9 प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank ) के शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा एशियन पेंट्स (Asian Paints), सन फार्मा (Sun Pharma), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), रिलायंस इंडस्ट्रीज ((Reliance Industries) और एचडीएफसी बैंक (Hdfc Bank) के शेयरों में भी गिरावट देखी गई।

दूसरी ओर, सोमवार को भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टाइटन (Titan), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement )और एलएंडटी के शेयरों में में बढ़त देखने को मिली।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story