×

अंतरिक्ष यात्रा पर जाएगी भारत की बेटी सिरिशा, 11 जुलाई को भरेगी वर्जिन गैलेक्टिक की उड़ान

Space Craft :सिरिशा वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठकर 11 जुलाई को अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 3 July 2021 4:56 AM GMT
सिरिशा बांदला अंतरिक्ष की सैर करने वाली हैं।
X

सिरिशा बांदला (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Space Craft : भारत के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स के बाद सिरिशा बांदला (Sirisha Bandla) अंतरिक्ष की सैर करने वाली हैं। सिरिशा रिचर्ड ब्रैंसन (Richard Branson) की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक (Space Company Virgin Galactic) के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट (Virgin Orbit) में बैठकर 11 जुलाई को अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगी।

सिरिशा स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक की गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशन्स की वाइस प्रेसीडेंट हैं। सिरिशा ने यह पोस्ट सिर्फ छह सालों में हासिल की है। इनके अंतरिक्ष जाने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई आ रही है। लोग उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं।



सिरिशा बांदला आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं। इन्होंने पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल से ग्रेजुएट किया है। उसके बाद इन्होंने जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की। सिरिशा अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन ऑपरेशन्स को भी संभाल रही है। यह इसके साथ तेलुगू एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका से भी जुड़ी है। कुछ साल पहले TANA ने सिरिशा को यूथ अवॉर्ड से नवाजा गया है।

रिचर्ड ब्रैंसन ने कहा वर्जिन ऑर्बिट की उड़ान में कुल छह लोग मौजूद रहेंगे। जिसमें वह खुद भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा ' हम किसी और को अंतरिक्ष यान पर ले जाने से पहले कंपनी के कर्मचारियों को ले जाना चाहते हैं। इससे हमारे यान की यात्रा की जांच भी हो जाएगी। उन्होंने बताया यह हमारी चौथी उड़ान होगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha

Shraddha

Next Story