×

Snowfall in Sikkim: बर्फबारी में फंसे सैलानियों को बचाते सेना के जवान, जारी रेसक्यू ऑपरेशन

Snowfall in Sikkim: सिक्किम में ठंड की वजह से पारा गिरकर माइनस में चला गया है। यहां फंसे पर्यटकों को सेना ने नाथुला दर्रे के नजदीक अपने सैन्य शिविर में शरण दे दी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 26 Dec 2021 1:40 PM GMT
heavy snowfall Nathula Sikkim
X

सिक्किम के नाथुला में भीषण बर्फबारी (फोटो- सोशल मीडिया)

Snowfall in Sikkim: दिसंबर माह के आखिरी हफ्ते में देश के उत्तरी इलाकों में पारा लगातार गिरता ही जा रहा है। ऐसे में ताजा जानकारी मिली है कि सिक्किम के नाथुला में भीषण बर्फबारी हो रही है। यहां भारी बारिश की वजह से नाथुला (Nathula) में लगभग 1027 पर्यटक जबरदस्त ठंड में फंस गए हैं। बीते दो दिन पहले शनिवार से यहां पर बर्फबारी लगातार जारी है। जिसके चलते रास्ते में फंसे लोगों की बहुत बुरी दशा हो गई है।

सिक्किम में ठंड की वजह से पारा गिरकर माइनस में चला गया है। यहां फंसे पर्यटकों को सेना ने नाथुला दर्रे के नजदीक अपने सैन्य शिविर में शरण दे दी है। बर्फबारी के बीच भारतीय सेना की टीमें भी फंसे हुए पर्यटकों को बर्फ से निकालकर गंगटोक पहुंचाने की कोशिशों में लगी हुई है।

बर्फबारी से लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी

ऐसे में बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने बर्फबारी से लोगों को बचाने का कार्य सोमवार तक किया जा सकता है। दरअसल बीते दिन 25 दिसंबर क्रिसमस के अवसर पर बड़ी तादात में सैलानी सोंगमो या चांगू झील घूमने के लिए आते हैं। बता दें, ये इलाका चीन की सीमा के बेहद पास है।

नाथुला दर्रे में भीषण बर्फबारी को लेकर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मार्ग बंद हो गया। इसी कारण यात्री यहां फंस गए। भारतीय सेना द्वारा रात को ही बचाव कार्य करते हुए यात्रियों को अपने कैंप ले आया गया है। करीब 250 यात्री पश्चिम बंगाल के कलकत्ता सहित विभिन्न जिलों के हैं।

वहीं अधिकारी ने बताया कि रविवार को मौसम में कुछ बदलाव होने के बाद सेना यात्रियों को छोटे समूहों में बांट कर 40 किलोमीटर दूर गंगटोक तक पहुंचने में मदद कर रही है। पिछली जानकारी के मुताबिक सेना द्वारा बचाव कार्य को सोमवार तक जारी रखा जा सकता है। क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में यात्री सोंगमो या चांगू झील घूमने आते हैं। यह क्षेत्र चीन की सीमा के समीप है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story