×

Mata Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 12 की मौत कई घायल, यात्रा दोबारा शुरू, PM ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में 01 जनवरी 2022 की सुबह भगदड़ मचने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि भगदड़ की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 1 Jan 2022 1:14 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2022 6:37 AM GMT)
Mata Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 12 की मौत कई  घायल, यात्रा दोबारा शुरू, PM ने जताया दुख
X

Mata Vaishno Devi : जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Bhawan) में साल के पहले दिन शनिवार की सुबह भगदड़ मचने के बाद कम से कम 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, 20 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया, कि भगदड़ की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। यह भगदड़ रात 2:30 बजे के करीब बताई जा रही है। बताया जा रहा है दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव बढ़ गया और लोगों में डर के मारे भगदड़ मच गई। जिससे 12 लोगों की जान चली गई है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, कटरा स्थित अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल दत्त ने कहा, कि अभी हमारे पास 12 लोगों के शव पहुंचे हैं। अभी हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। दत्त ने आगे कहा, कि मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुल घायलों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया, कि कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में जिन 12 लोगों की मौत हुई है उनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के निवासी हैं। मारे जाने वालों एक व्यक्ति स्थानीय जम्मू-कश्मीर का भी है। अभी हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं घटना पर दुख जताते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद जितेंद्र सिंह को मौके पर भेजा है। बताया जा रहा है जिस वक्त की हादसा हुआ सभी माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए चढ़ाई पर थे हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच दो लोगों के बीच शुरू हुई कहासुनी में ये साल की पहली रात में ही बड़ा हादसा हुआ है। प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, किसी बात पर बहस को लेकर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को धक्का दिया जिसके बाद भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है.

पीएम मोदी ने जताया शोक

इस दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। इस घटना के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से वार्ता की।

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा, माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट

माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन, घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं ।

सीएम योगी ने किया ट्वीट

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने माता वैष्णो देवी धाम में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। मां आदिशक्ति दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।


कटरा प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर-

0199145076, 9622856295, 01991232010, 9419145182

हादसे की वजह

वहीं एक तरफ जहां पुलिस, प्रशासन यह बता रहा है की दो लोगों के बीच धक्का-मुक्की के बाद भगदड़ की वजह से हालात बिगड़ गए। जबकि वहां मौजूद दर्शनार्थी बता रहे हैं कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि भीड़ इतनी थी कि सुरक्षा में लगे जवानों से संभाल नहीं पाए। वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो पा रहा है। जिसकी वजह से यह हालात बिगड़े और अभी भी कुछ लोग अपनों को खोज रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ वहां 45 से 50 हजार लोगों की भीड़ थी। जो एक सवाल खड़ा करती है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में वहां जाने की इजाजत किसने दी। जबकि एक तरफ देश में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है, यह सवाल प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट पर भी खड़ा हो रहा है।

वैष्णो देवी में मरने वाले श्रद्धालुओं में चार यूपी के

वैष्‍णो देवी धाम में नए साल पर हुई भगदड़ में मरने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में यूपी के भी 4 लोग। इनके नाम गाजियाबाद निवासी श्‍वेता सिंह (35), सहारनपुर के धर्मवीर सिंह (35), विनीत कुमार (38) और गोरखपुर निवासी अरुण प्रताप सिंह हैं।

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में 01 जनवरी 2022 की सुबह भगदड़ मचने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि भगदड़ की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में भगदड़ में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रियासी स्थित कंट्रोल रूम ने बताया है कि कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में लोगों के घायल हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है।

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में अब लोगों 6 की मौत की खबर आ रही है। अभी सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुल घायलों की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ये बातें डॉ गोपाल दत्त, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सामने आई है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story