×

सैक्यूलेंट प्लांट्स : घर के लिए लकी प्लांट

सक्यूलेंट पौधे यानी गुद्देदार पौधे ऐसे पौधे होते है, जिनका कोई भाग साधारण से अधिक मोटा या मांस वाला हो। यह अक्सर शुष्क या पानी रखने के लिए रखा जाता है।

Sarojini Sriharsha
Published on: 16 Nov 2021 5:06 PM GMT
succulent plants
X

सैक्यूलेंट प्लांट्स की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Succulent Plants: अक्सर लोग घर में अकेले रहते हुए मानसिक तौर पर बीमार हो जाते हैं। ऐसे में कुछ हरे भरे पौधों को घर के अंदर लगाया जाए तो मन और स्वभाव दोनों में परिवर्तन आता है। कुछ पौधों को लकी प्लांट भी माना जाता है। उन्हीं में से एक कैटेगरी है सक्यूलेंट प्लांट। जिसे गुद्देदार पौधा भी कहते हैं।इन पौधों को लगाना और मेंटेन करना काफी आसान होता है। इसलिए ज्यादातर प्लांट्स लवर्स के लिए ये एक कॉमन चॉइस होते हैं। इन्हे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। ये कई वर्षों तक हरे भरे रहते हैं। इन्हे कटिंग से भी लगाया जा सकता है।

सक्यूलेंट पौधे यानी गुद्देदार पौधे ऐसे पौधे होते है, जिनका कोई भाग साधारण से अधिक मोटा या मांस वाला हो। यह अक्सर शुष्क या पानी रखने के लिए रखा जाता है। यह पानी आमतौर से पौधे के पत्तों या टहनियों या शाखाओं में रखा जाता है और उन्हें कटने पर रस , जल या गोंद निकलती है। कैक्टस जैसे कई गुद्देदार पौधों को अपने असाधारण रूप के लिए सजावटी पौधों के लिए भी उगाया जाता है। इन पौधों में पत्तियां ही इसकी तना होती हैं। कई प्रकार के इंडोर सक्यूलेंट प्लांट्स हैं जिनमे खास है- Burro's Tail, Hens and Chick,

Jade plant

Snake plant

stone crop

Lace Aloe

Aloe Vera

Glass wort

Hoya

Yucca

Agave.

Ponytail Palm

Sticks on Fire

ये पौधे हमें प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से भी बचाते हैं। ऐसे पौधे आपके घर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाते हैं।

इन पौधों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसका उपयोग कई रोगों को ठीक करने में किया जा सकता है।

इस पौधे को सजावटी पौधे के रूप में घरों और ऑफिस में लगाया जा सकता है। इन पौधों में ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है और आमतौर पर इस पौधे से पौधे भी तैयार किए जाते हैं।

सक्यूलेंट प्लांट की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

ये पौधे किसी भी मौसम में एक जैसे रह सकते हैं। कई पौधे जैसे aloe vera और yucca औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। उन्हें कटने, जलने, पेट दर्द सौंदर्य निखार के लिए चेहरे पर भी क्रीम के रूप के इस्तेमाल कर सकते हैं। जोड़ों के दर्द में भी इनका उपयोग किया जाता है।

सक्यूलेंट प्लांट ऑफिस में आपकी खुशियों को बढ़ाते हुए काम में मन लगाने और प्रसन्न रहने में भी अहम भूमिका निभाता है।

कुछ पौधों को जैसे yucca, opuntia and saguaro को खाने में स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और आयोडीन से भरपूर होते हैं।

इन पौधों को लगाकर घर में रहते हुए या ऑफिस से आकर अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। जहां एक ओर ये देखने में सुंदर सजावटी होते हैं वहीं कई गुणों से भरपूर होते हैं तो क्यों ना हम सब indoor या outdoor सक्युलेंट्स को लगाकर अपने घर को और अपने तन मन को लकी और स्वस्थ बनाएं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story