×

Sunil Jakhar : हिन्दू और किसान नेता होने का डबल फायदा, दिग्गज कांग्रेसी बलराम जाखड़ के हैं बेटे

Punjab new CM: सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब का नया सीएम (Punjab new CM) घोषित किया गया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Shweta
Published on: 18 Sep 2021 1:10 PM GMT
Sunil Jakhar : हिन्दू और किसान नेता होने का डबल फायदा, दिग्गज कांग्रेसी बलराम जाखड़ के हैं बेटे
X

Punjab new CM: सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब का नया मुख्यमंत्री (Punjab new CM) घोषित किया गया है। कांग्रेस यानी राहुल गांधी (Congress Rahul Gandhi) का यह एक बोल्ड फैसला माना जा रहा है। कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता बलराम जाखड़ के पुत्र सुनील जाखड़ (Late veteran leader Balram Jakhar son Sunil Jakhar) पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। पंजाब में प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष सिख है, इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर गैर-सिख को बिठाना कांग्रेस राजनीतिक लिहाज से मुफीद मान रही है। इसके अलावा सुनील जाखड़ किसानों के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते रहे हैं।

सुनील जाखड़ भी अपने पिता की तरह पंजाब के एक कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। ये अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। साल 2012-2017 तक सुनील जाखड़ पंजाब विधानसभा (Sunil Jakhar Punjab Assembly) में विपक्ष के नेता भी रहे थे। ये भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में पंजाब के गुरदासपुर का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में वे सनी देओल से हार गए थे। इसके बाद सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस से दूरी तक बना ली थी।

सुनील जाखड़ (फोटोः सोशल मीडिया)

सुनील जाखड़ की पंजाब की राजनीति में अपनी अलग पहचान है। बताया जाता है कि अपनी कथनी और करनी एक होने कारण कांग्रेस के भीतर व बाहर उनकी साख व छवि मजबूत है। वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सांसद और अध्यक्ष के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं। ये पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं।

परिचय (sunil jakhar ka parichay)

सुनील जाखड़ (फोटोः सोशल मीडिया)

सुनील कुमार जाखड़ का जन्म (Sunil Kumar Jakhar born) 9 फरवरी,1954 को पंजाब के पंकोसी, फाजिल्का में हुआ था। इनके पिता बलराम जाखड़ लोकसभा के अध्यक्ष तथा देश के कृषि मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं। सुनील जाखड़ ने पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई की हुई है। उन्होंने साल 1977 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। फिलहाल सुनील कुमार जाखड़ की शुद्ध संपत्ति करीब 25.31 करोड़ रुपए की है।

Shweta

Shweta

Next Story