×

Sushmita Dev Resigns : कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने इस्तीफा

Sushmita Dev Resigns : बीते असम विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सुष्मिता देव नाराज बताई जा रही थीं। उनका आरोप था कि पार्टी की बैठकों और प्रत्याशी चयन में उनकी अनदेखी की गई

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Shivani
Published on: 16 Aug 2021 4:47 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2021 5:04 AM GMT)
Sushmita Dev Resigns : कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने इस्तीफा
X

Sushmita Dev Resigns: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं को साथ रखने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन ही कांग्रेस पार्टी में एक विकेट गिर गया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। इसके बाद अपने टि्वटर हैंडल पर सुष्मिता ने पूर्व कांग्रेस नेता लिख दिया। उन्होंने 15 अगस्त को ही पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था, हालांकि सुष्मिता देव की अगली सियासी पारी कहां शुरू होगी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

असम चुनाव के दौरान हुई थीं नाराज

बता दें बीते असम विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सुष्मिता देव नाराज बताई जा रही थीं। उनका आरोप था कि पार्टी की बैठकों और प्रत्याशी चयन में उनकी अनदेखी की गई। उन्हें किसी बैठक में नहीं बुलाया जाता था। उस वक्त उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी और मार्च महीने में ही पार्टी छोड़ने की खबरें आईं थीं। हालांकि उस वक्त असम कांग्रेस ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था, लेकिन अब उनकी प्रोफाइल में हुए बदलाव लेटर सामने आने के बाद इसकी पुष्टि हो गई है।


इस्तीफे में क्या लिखा?

सुष्मिता देब ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह कांग्रेस की सदस्यता छोड़ रही हैं। उन्होंने लिखा है कि करीब तीस साल कांग्रेस पार्टी के साथ काम करना उनके लिए यादगार रहा। वह जनकल्याण में आगे का अपना वक्त लगाना चाहती हैं। बता दें कि सुष्मिता देब असम बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देब की बेटी हैं. सुष्मिता देब असम की सिल्चर सीट से सांसद भी चुनी गई थीं।

कौन हैं सुष्मिता देब (Sushmita Dev Profile)

सुष्मिता देव कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता और मंत्री रहे संतोष मोहन देव की बेटी हैं। संतोष मोहन देव का 2017 में निधन हुआ था। उस समय सुष्मिता देव असम में सिलचर से लोकसभा सांसद थीं। बाद में उन्हें शोभा ओझा की जगह ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया।

सुष्मिता देव एक राजनीतिक परिवार की हैं। सुष्मिता देव के दादा सतिन्द्र मोहन देव स्वतंत्रता सेनानी थे। सतिन्द्र मोहन देव असम के स्वास्थ मंत्री बने। लंबे समय तक सिलचर म्यूनिसिपैलिटी बोर्ड के चेयरमैन पद परभी रहे। वहीं सुष्मिता देव के पिता एक खिलाड़ी थे। सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन देव भी सिलचर से 6 बार सांसद रह चुके हैं। सुष्मिता देव की माँ भीतिका देव भी असम से विधायक रहीं।

Shivani

Shivani

Next Story