TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Independence Day 2021: स्‍वतंत्रता दिवस पर सभी को दें शुभकामनाएं, इन Quotes और शायरी से दिलों में जगाएं देशभक्ति

Independence Day 2021: स्‍वतंत्रता दिवस पर अगर आप अपनों में खास बधाई संदेश देते हैं, तो वह स्पेशल होता है।

Dharmendra Singh
Written By Dharmendra Singh
Published on: 13 Aug 2021 2:31 PM GMT (Updated on: 19 Aug 2021 10:38 AM GMT)
independence day
X

लालकिला (फोटो: सोशल मीडिया)

Happy Independence Day 2021 Wishes, Status, Best Quotes, Shayari, messages, Greetings to share on 15th August: भारत इस साल 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत को 15 अगस्त 2021 को आजाद हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में देश के लोगों में खास जोश है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। ऐसे में हर साल 15 अगस्त को देश के लोग उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस दिन सभी लोग अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों को को बधाई देते हैं। अगर आप अपनों में खास बधाई संदेश देते हैं, तो वह स्पेशल होता है। तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ खास संदेशों के बारे में...

Swatantrata Diwas Par Badhai Quotes

आजाद हैं, ये आजादी कभी छिनने नहीं देंगे, तिरंगे की शान को कभी मिटने नहीं देंगे, कोई आंख भी उठाएगा जो भारत की तरफ, उन आंखों को फिर दुनिया देखने नहीं देंगे।

Happy Independence Day 2021
हम भारत के वीर जवान हैं, ना हिदू , ना मुसलमान हैं, जख्मों से भरा सीना हैं लेकिन, दुश्मन के लिए चट्टान हैं हम, भारत के वीर जवान हैं हम।
Happy Independence Day

देश भक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।
स्वतंत्रता दिवक की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदुस्तान की फिजाओं को हमेशा रहूंगा याद,
आजाद था, आजाद हूं, आजाद रहूंगा...
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गंगा, यमुना, यहां सरस्वती, मंदिर, मस्जिद के संग गिरजाघर, शांति प्रेम की देता शिक्षा, मेरा भारत सदा सर्वदा
Happy Independence Day 2021


Independence Day Quotes in Hindi

मोहब्बत की मिसाल है वतन हमारा,
तोड़ता है नफरत की दीवारें,
मैं खुश नसीब हूं जो मिली जिंदगी इस चमन में…
और भुला न सके कोई भी सातों जनम में इसकी खूशबु …

Happy Independence Day
तैरना है तो समंदर में तैरों तालाबों में क्या रखा है,
प्यार करना है तो देश से करो औरों में क्या रखा है।

Happy Independence Day 2021
आओ हम सभी झुक कर सलाम करे उन्हें, जिनकी जिंदगी में यह मुकाम आया है, किस कदर खुशनसीब हैं वो लोग, जिनका लहू भारत देश के काम आया है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आन देश की शान देश की, देश की हम सभी संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी है ये पहचान।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Deshwasiyo Ke Nam Hardik Shubhkamna Sandesh


लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी
स्वतंत्रता दिवक की हार्दिक शुभकामनाएं

वतन के जां-निसार हैं वतन के काम आएंगे
हम इस जमीं को एक रोज आसमां बनाएंगे

Happy Independence Day 2021


तिरंगा है हमारा शान-ए-जिंदगी

वतन परस्ती है वफा-ए-जमी
देश के लिए मर मिटना कुबूल है हमे
अखंड भारत के स्वप्न का जूनून है हमें

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता

जिस मुल्क की सरहद की निगहबान हैं आंखें

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Live Updates

  • 14 Aug 2021 4:23 PM GMT


    वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा
    रहेगी जब तक ये दुनिया, अफसाना उसका बयां होगा

    Happy Independence Day


  • 14 Aug 2021 4:21 PM GMT

    दे सलामी इस तिरंगे को

    जिससे तेरी शान है
    सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
    जब तक तुझमें जान है।
    Happy Independence Day 2021


  • 14 Aug 2021 4:14 PM GMT


    जो भरा नहीं है भावों से
    बहती जिसमें रसधार नहीं
    वह हृदय नहीं है पत्थर है
    जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


  • 14 Aug 2021 4:01 PM GMT


    सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
    देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है

    Happy Independence Day 2021



  • 14 Aug 2021 4:00 PM GMT


    भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ

    दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ

    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  • 14 Aug 2021 3:58 PM GMT



    आओ झुक कर सलाम करे उनको जिनके
    हिस्से में ये मुकाम आता है
    खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


  • 14 Aug 2021 3:56 PM GMT


    इश्क तो करता है हर कोई
    मेहबूब पे मरता है हर कोई
    कभी वतन को मेहबूब बनाकर देखो
    तुझ पर मरेगा हर कोई!
    Happy Independence Day


  • 14 Aug 2021 3:42 PM GMT


    चलो फिर से आज वह नजारा याद कर लें
    शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें
    जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनार पे
    देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें
    स्वातंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story