×

खुशखबरी: ताजमहल संग्रहालय में इन्हें मिलेगा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश

ताजमहल संग्रहालय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि विदेशियों सहित सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। इस संग्रहालय खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 25 Nov 2021 3:55 AM GMT
Free entry in Taj Mahal Museum
X

ताजमहल संग्रहालय। (Social Media)

ताजमहल संग्रहालय (Taj Mahal Museum) घूमने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ताजमहल संग्रहालय (Taj Mahal Museum) में विदेशियों सहित सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क प्रवेश किया गया है। यह संग्रहालय (Taj Mahal Museum) स्मारक प्रयुक्त 16 प्रकार के पत्थरों को प्रदर्शित करता है। साथ में ही इसमें ताजमहल का नक्शा भी प्रदर्शित करता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए संग्रहालय प्रभारी आरके सिंह (the Taj Mahal Museum in charge RK Singh) ने बताया कि विदेशियों सहित सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क प्रवेश है। इस संग्रहालय (Taj Mahal Museum) खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच है। साथ में उन्होंने कहा कि संग्रहालय स्मारक में प्रयुक्त 16 प्रकार के पत्थरों को प्रदर्शित करता है और ताजमहल का नक्शा भी प्रदर्शित करता है।

ताजमहल संग्रहालय की खासियत

इस संग्रहालय का निर्माण 1982 में हुआ है। ये संग्रहालय (Taj Mahal Museum) ताज महल परिसर में मुख्य द्वार की बाईं ओर जल महल में स्थित है। इस संग्रहालय (Taj Mahal Museum) में एक मुख्य हॉल के साथ दो फ्लोर और तीन गैलरी है। ये संग्रहालय मुख्य रूप से पांडुलिपियों, लघुचित्र, शाही आदेश, शस्त्र, रसोई के बर्तन, सजावटी नग और मुगलकाल में आगरा में सिक्कों के टकसाल की अनुकृति को प्रदर्शित किया गया है। यहां मूल रेखाचित्र भी मौजूद है, जिसे देखकर पता चलता है उस समय कब्र की डिजाइन इस प्रकार तैयार की जाती थी ताकि पर्यटकों को किसी की कोण से पैर दिखाई दे।

यहां ताजमहल (Tajmahal) की अवधारणा और निर्माण से जुड़ी कई पांडुलिपि और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी प्रदर्शनी के लिए रखे गए हैं। सुंदर लकड़ी के फ्रेम पर शाहजहां (shahjahan) और उनकी पत्नी मुमताज (Mumtaz) महल की तस्वीर समस्त प्रदर्शनी में से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story