पंजाब में 'आप' को तगड़ा झटका, तीन विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी का तगड़ा झटका लगा है।

Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 3 Jun 2021 9:43 AM GMT (Updated on: 3 Jun 2021 9:54 AM GMT)
पंजाब में आप को तगड़ा झटका, तीन विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
X

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी का तगड़ा झटका लगा है। यहां आप के बागी तीन विधायकों ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आप के इन तीन विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का खेमा मजबूत हुआ है। क्योंकि पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी इस समय चरम पर है। इसी सिलसिले में सीएम अमरिंदर सिंह आज तीन सदस्यीय समि​ति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस का दामन थामने वाले तीनों विधायक सुखपाल सिंह खेड़ा, जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला आज औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन तीनों विधायकों को चंडीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। वहीं सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिल्ली रवाना होते ही पंजाब कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक और पूर्व नेता विपक्ष के साथ दो अन्य आम आदमी पार्टी के विधायकों का कांग्रेस में स्वागत किया है।

गौरतलब है कि सुखपाल खेड़ा आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद अपनी पंजाब एकता पार्टी बनाइ्र थी। इससे पहले वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भी पूर्व सदस्य रह चुके हैं। जबकि कमलू और धौला गत विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो तीनों विधायकों को पार्टी में शामिल कराने से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी स्वीकृति ली थी। इन तीनों नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराने के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी भी मौजूद थीं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story