×

मौसम में बदलाव: अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के अधिकांश राज्यों के साथ राजस्थान के कई हिस्सों में आज फिर से मौसम ने अंगड़ाई ले ली है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 April 2021 3:02 AM GMT (Updated on: 21 April 2021 4:35 AM GMT)
मौसम में बदलाव: अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
X

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: कोरोना महामारी (Coronavirus)के साथ देश का मौसम (Weather) भी पल-पल बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ती जा रही है तो कहीं-कहीं बारिश और आंधी का सितम भी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) की सक्रियता के चलते देश के अधिकांश राज्यों के साथ राजस्थान, यूपी और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में आज फिर से मौसम ने अंगड़ाई (Weather change) ले ली है।

इधर दिल्ली में दो दिन पहले हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छा गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शाम तक राज्य में धूल भरी आंधी और तूफान आने की भी संभावनाएं हैं।

पूरे देश के मौसम का हाल

मामूली राहत के बाद 24 अप्रैल से देश के कुछ राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, और राजस्थान में 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान हो सकता है। इधर अगले कुछ घंटों के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र, बरवाला, राजौंद, कैथल, असंध, यमुनानगर, करनाल में बारिश की संभावना है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर, देवबंद और उसके आसपास क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही विभाग के अनुसार, पिछले 2 घंटों के राजस्थान के राजस्थान के सिद्धमुख के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)



इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से 22 अप्रैल, 2021 को भारत का पश्चिमोत्तर क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। जिस वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कश्मीर घाटी में भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

अन्य राज्यों के साथ राजस्थान के कई शहरों में काली घटायें छायी हुई है। तेज आंधी के बीच बूंदाबांदी का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 24 घंटे में कई जगहों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को घर पर ही रहने ही हिदायत दी जा रही है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story