×

दीपक काबरा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में जिम्नास्टिक के जज चुने जाने वाले पहले भारतीय

Tokyo Olympics: इस बार का ओलंपिक खेल जापान में हो रहा है। लेकिन यह खेल भारत के नजर से विशेष होने वाला है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 13 July 2021 6:02 PM IST (Updated on: 13 July 2021 6:06 PM IST)
दीपक काबरा
X

दीपक काबरा (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics: इस बार का ओलंपिक खेल जापान में हो रहा है। लेकिन यह खेल भारत के नजर से विशेष होने वाला है। इस बार भारत के जिम्नास्टिक जज दीपक काबरा (Deepak Kabra) टोक्यो ओलंपिक गेम्स (Tokyo Olympics) में इतिहास बनाने जा रहे हैं। वह आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में जज के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं। पहली बार जिम्नास्टिक गेम में भारत का कोई जज ओलंपिक में शामिल होगा। ओलंपिक खेल के मैच 23 जुलाई से शुरु होकर 8 अगस्त तक होने वाले हैं। भारत देश के 120 खिलाड़ी कुल 18 खेलाें में भाग ले रहे हैं। अगर जिम्नास्टिक की बात करें तो इसमें सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल है।

स्टार जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी हैं। उन्होंने लिखा, 'ओलंपिक खेल में जिम्नास्टिक में जज चयनित होने वाले पहले भारतीय दीपक काबरा को इस उपलब्धि के लिए बधाई और टोक्यो 2020 के लिए शुभकामनाएं'। अपने भारत देश की ओर से इस बार ओलंपिक में जिम्नास्टिक से प्रणति नायक शामिल होने वाली हैं।

आपको बता दें कि मुंबई में रहने वाले दीपक काबरा को साल 2019 में एशियन जिम्नास्टिक टेक्निकल कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया था। इसी के साथ साल 2019 में ही एशियन चैंपियनशिप में वह बतौर मुख्य जज शामिल हुए थे। दीपक काबरा के अलावा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के संयुक्त सचिव पवन सिंह भी टोक्यो ओलंपिक में बतौर जज चुने जा सकते हैं। वे शूटिंग खेल में बतौर जज ओलंपिक में चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं।

अगर ओलंपिक इतिहास की बात की जाए तो भारत को कुल 28 मेडल अब तक मिले हैं। साल 1900 में पहली बार भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक गेम्स में उतरे थे। जबकि इस खेल की शुरुआत साल 1896 में हुई थी। अगर एक ओलंपिक खेल में सबसे ज्यादा मेडल की बात की जाए तो भारतीय खिलाड़ियों ने साल 2012 लंदन ओलंपिक में सबसे ज्यादा 6 मेडल जीते थे। इसमें से दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल था। ओलंपिक खेल में हमें सबसे अधिक 11 मेडल हॉकी में मिले हैं। इसमें 8 गोल्ड, 1 ब्रॉन्ज और 2 सिल्वर मेडल थे।



Shweta

Shweta

Next Story