Ukrain Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा विमान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया यात्रियों का स्वागत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूक्रेन से मुंबई पहुंचे भारतीय छात्रों का विमान में जाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा, मातृभूमि में आपका स्वागत है।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 26 Feb 2022 3:59 PM GMT
Ukrain Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा विमान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया यात्रियों का स्वागत
X

भारतीय नागरिकों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Ukrain Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने की भारत सरकार की कोशिश जारी है। इसी कड़ी में शनिवार रात रोमानिया के बुखारेस्ट से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर उड़ा विमान मुंबई पहुंचा है। शनिवार रात 8 बजे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया का AI-1943 विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान ने आज दोपहर ही बुखारेस्ट से टेक ऑफ किया था। यूक्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया है। यहां से गुजरने वाले यात्रियों को कोविड का टीकारकरण और RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य़ होगी।

केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूक्रेन से मुंबई पहुंचे भारतीय छात्रों का विमान में जाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा, मातृभूमि में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप सबकी सुरक्षित वापसी के लिए आज यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलदिमीर जेलेंस्की से बात की है। रूस ने भी भारतीयों को वापस लाने में मदद करने की बात कही है। आपको अपने दोस्तों को भी बताना है कि सरकार सभी को सुरक्षित वहां से ला रही है। एयर इंडिया की तरफ से आपका स्वागत है।

भारतीय नागरिकों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

बता दें कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस अभियान को ऑपरेशन गंगा करार दिया है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत वहां से छात्रों को निकालने का अभियान जारी रहेगा। दरअसल यूक्रेनी वायुसीमा बंद होने के कारण पहले भारतीय नागरिकों को पड़ोस के मूल्कों में लाया जा रहा है।


फिर उन्हें विशेष विमान से भारत भेजा जा रहा है। इस अभियान के जरिए अब तक 400 छात्र भारत पहुंच चुके हैं। इसके अलावा आज एक औऱ एयर इंडिय़ा का विमान 219 भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया से मुंबई के लिए निकल चुका है। अब भी यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इस बीच विभिन्न राज्य सरकारों ने अपने राज्य के छात्रों के यात्रा का पूरा खर्चा उठाने का ऐलान किया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story