×

Union Budget 2022: 1 फरवरी को शाम 4 बजे पेश होगा बजट? जानें वायरल खबर की सच्चाई

Union Budget 2022: आगामी एक फरवरी 2022 को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। इस बजट से आम जनता की काफी उम्मीदें जुड़ी हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 26 Jan 2022 4:30 AM GMT
Union Budget 2022: 1 फरवरी को शाम 4 बजे पेश होगा बजट? जानें वायरल खबर की सच्चाई
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Union Budget 2022: आगामी एक फरवरी 2022 को देश का आम बजट (Aam Budget 2022) पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) कोरोना काल में दूसरी बार बजट पेश करने जा रही हैं। देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) से पहले पेश होने वाले इस बजट (Union Budget) से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। इस बार कोविड-19 के दिशानिर्देशों (Covid Guidelines) के मद्देनजर लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय में काम करेंगे।

शाम 4 बजे पेश होगा बजट?

बता दें कि हर साल एक फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश होता रहा है, लेकिन इस बार ऐसी खबरें भी सामने आईं कि बजट को शाम 4 बजे पेश किया जाएगा। एक न्यूजपेपर की कटिंग इन दिनों काफी वायरल हुई है, जिसमें लिखा है कि एक फरवरी को शाम 4 बजे बजट पेश किया जाएगा। यह खबर 24 जनवरी को अखबार में पब्लिश की गई थी।

वायरल न्यूज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस खबर के वायरल (Viral News) होने के बाद लोगों के मन में बजट पेश होने की टाइमिंग (Union Budget Time) को लेकर काफी ज्यादा कन्फ्यूजन पैदा हो गई है। लेकिन वायरल खबर को गलत ठहराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार का बजट भी सुबह 11 बजे ही पेश किया जाएगा, जैसे कि इससे पहले होता रहा है।

सदन के टाइमिंग में बदलाव

बताते चलें कि इस बार सदन के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) के पहले चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें दिन में अलग अलग समय पर आयोजित होंगी। ऐसा इसलिए ताकि कोरोना संबंधित दिशानिर्देशों का पालन किया जा सके। जानकारी के मुताबिक, दोनों सदनों की बैठकें अलग अलग समय पर पांच-पांच घंटे के लिए होंगी। लोकसभा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगी और राज्यसभा सुबह 10 से लेकर 3 तक काम करेगी।

हालांकि 31 जनवरी और 1 फरवरी को दोनों सदनों की टाइमिंग सुबह 11 बजे से होगी। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा, जबकि बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story