×

राजस्थान दौरे के दौरान पाक से सटी सीमा का जायजा लेंगे राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 8 Sep 2021 1:37 PM GMT (Updated on: 8 Sep 2021 3:05 PM GMT)
Rajnath Singh
X

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं। यहां वह शाम तक जैसलमेर पहुंचेंगे और इसके बाद सेना व बीएसएफ के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद वह सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेंगे। बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान भारत को आस्थिर करने के प्रयासों में लगा हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के गठन के बाद भारत का चौकन्ना रहना बहद जरूरी है। क्योंकि पाकिस्तान इस प्रयास में लगा हुआ है कि कश्मीर मामले को लेकर तालिबान हस्तक्षेप करे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान राजनाथ सिंह जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा और हवन में भी हिस्सा लेंगे। इस बीच यहां मुख्यमंत्री के भी आने का कार्यक्रम हैं। जैसलमेर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के मुताबिक राजनाथ सिंह के आने की तैयारियां चल रही हैं। बीएसएफ और सेना इसमें लगी हुई है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं जानकारी मिल रही है कि थल सेना प्रमुख भी आ सकते हैं। बताया जा रहा है उरी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान रिश्तों के बीच बढ़े तनाव के चलते सेना प्रमुख भी यहां आएंगे।


सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख भी राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। इस दौरान सेना प्रमुख दक्षिण पश्चिमी कमान के सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्थान सीमा की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। ज्ञात हो कि यहां लाइन ऑफ कंट्रोल सहित भारत-पाकिस्तान की करीब 3,323 किमी लंबी सीमा जुड़ी हुई है। इसके अलावा भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गजुरता की सीमाएं पाकिस्तान से जुड़ी हुई हैं। लगभग सभी सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से दखल किया जाता रहता है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story