×

अमित शाह का बड़ा एक्शन: नक्सली हमले के बाद दौरा रद्द, दिल्ली में बैठक

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एक्शन लिया है। हमले के बाद गृहमंत्री

Vidushi Mishra
Published on: 4 April 2021 12:30 PM GMT (Updated on: 4 April 2021 12:31 PM GMT)
अमित शाह का बड़ा एक्शन: नक्सली हमले के बाद दौरा रद्द, दिल्ली में बैठक
X

फोटो-सोशल मीडिया

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एक्शन लिया है। हमले के बाद गृहमंत्री ने अपना असम दौरा भी रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस हमले को लेकर अमित शाह असम से लौटकर दिल्ली में एक बड़ी बैठक करने वाले हैै। साथ ही माना जा रहा है कि इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की रणनीति बन सकती है। वहीं इस हमले की जांच की जिम्मेदारी एनआईए NIA को सौंपी जा सकती है। बता दें, आज यानी रविवार को गृहमंत्री अमित शाह असम में थे। यहां उन्हें रैलियां करनी थीं। लेकिन बीजापुर की घटना के बाद वो वहां से जल्दी लौट रहे हैं।

बड़ी समीक्षा बैठक

असम में आज केंद्रीय गृहमंत्री को रैलियां करनी थी, जिसे करने के बाद उन्हें पहले 8 बजे दिल्ली वापस आना था, लेकिन बीजापुर में नक्सली हमले के चलते वो जल्दी आ रहे हैं। ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पहुंच कर गृहमंत्री अमित शाह बीजापुर में हुए हमले के मामले पर बड़ी समीक्षा बैठक कर सकते हैं। साथ ही इस बैठक में गृह सचिव सीआरपीएफ के अधिकारी खुफिया विभाग के अधिकारी और ज्वाइंट सेक्रेटरी LWE शामिल रहेंगे।


असल में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली कमांडर हिडमा के छिपे होने की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली थी। इनपुट्स के मिलने के बाद शुक्रवार शाम को सुरक्षाबलों ने बीजापुर और सुकमा बॉर्डर पर पड़ने वाले जोनागुडा इलाके में ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन उसी समय नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

22 जवान शहीद

फिर नक्सलियों ने तीन तरीके से सुरक्षाबलों पर हमला किया। हमला करते हुए पहला बुलेट से, दूसरा नुकीले हथियारों से और तीसरा देसी रॉकेट लॉन्चर से किया। इस हमले में 200 से 300 नक्सली शामिल थे। इस हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हुए हैं, जबकि कई घायल हो गए हैं। वहीं लगभग 15 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।

ऐसे में 2 फरवरी 2021 को लोकसभा में नक्सली घटनाओं को लेकर सरकार से जानकारी मांगी गई थी। इस पर गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने इसका जवाब दिया था। उनके अनुसार, देश के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली घटनाओं में कमी आ रही है। वहीं गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2018 में देशभर में 833 नक्सली घटनाएं दर्ज हुई थीं, जो 2019 में घटकर 670 और 2020 में घटकर 665 हो गईं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story