×

अब खेल मंत्री हो गए कोरोना पॉजटिव, ट्विटर पर दी जानकारी

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। रिजिजू ने शनिवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी।

Dharmendra Singh
Published on: 18 April 2021 6:59 AM GMT (Updated on: 18 April 2021 7:59 AM GMT)
खेल मंत्री किरन रिजिजू
X

खेल मंत्री किरन रिजिजू (फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। रिजिजू ने शनिवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी।

रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा, कोविड-19 की दोबारा जांच कराने के बाद आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं डाक्टरों की सलाह ले रहा हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पर नजर रखें। खुद को क्वारंटाइन में रखें और जांच कराएं। मैं शारीरिक रूप से मैं फिट महसूस कर रहा हूं।
रिजिजू शुक्रवार को टिहरी में एक कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए उत्तराखंड में थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इस उद्घाटन समारोह में उनके साथ थे।

गुरुवार को रिजिजू ने उत्तरकाशी जिले में निलोंग घाटी क्षेत्र के दौरे पर गए थे जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक सुरजीत सिंह देसवाल भी उनके साथ थे।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story