×

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

उल्लेखनीय है कि सतीश महाना कानपुर सेें 1991 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते थें। उसके बाद से वह लगातार विधायक बनते आ रहे हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 22 April 2022 2:45 PM GMT
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
X

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

Mahana meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान सतीश महाना के साथ उनकी पत्नी अनीता महाना भी मौजूद थी। मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रधानमंत्री मोदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हे सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सतीश महाना इन दिनों दिल्ली प्रवास पर है। इसके पहले वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नढ्डा से मुलाकात कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि सतीश महाना कानपुर सेें 1991 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते थें। उसके बाद से वह लगातार विधायक बनते आ रहे हैं।अब तक वह आठ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके है।

सतीश महाना पिछली योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री थें। इस दौरान इन्वेस्टर्स समिटि और ग्राउन्ड ब्रेकिग सेरेमनी भी आयोजित हुए थे जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए थे। इस बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब सरकार का गठन हुआ तो महाना के लम्बे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हे उत्तर प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story