UP Election 2022: यूपी में 50 से 100 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, संजय राउत का ऐलान

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में देश के अन्य राज्यों की पार्टियां भी दो-दो हाथ करने को तैयार दिख रही है। हर पार्टी अपना दमखम दिखाने और जो आजमाईश में जुटी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 12 Jan 2022 10:33 AM GMT
UP Election 2022 :
X

फोटो- सोशल मीडिया से  

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में देश के अन्य राज्यों की पार्टियां भी दो-दो हाथ करने को तैयार दिख रही है। हर पार्टी अपना दमखम दिखाने और जो आजमाईश में जुटी है। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट को अंतिम रूप देने और घोषणा करने में जुट गई है। इसी बीच शिवसेना ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा में 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी शिवसेना नेता संजय राउत ने दी।

यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के दौरान शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत बोले, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवसेना 50-100 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। मैं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करूंगा।'

यूपी-गोवा में बदलाव निश्चित

इस दौरान मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, कि 'भारतीय जनता पार्टी को सावधान रहने की जरूरत है। अभी लहरों की गति धीमी है, लेकिन आने वाले समय में बीजेपी का जहाज तेज लहरों से डगमगा सकता है। संजय राउत ने कहा था कि बीजेपी ओपिनियन पोल की अफवाह फैला रही है। लेकिन, उस पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। यूपी और गोवा में इस बार बदलाव निश्चित है।'

शिवसेना चुनावी मैदान में उतरने को थी तैयार

गौरतलब है, कि इससे पूर्व शिवसेना के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी। शिवसेना के समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर लगातार अटकलबाजी होती रही है। इससे पहले दिसंबर 2021 में ही शिवसेना के राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने शिवसेना के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात स्पष्ट की थी। लेकिन उस वक्त उन्होंने चुनाव को लेकर कोई अन्य बात नहीं कही थी।

शरद पवार की भी नजर

दूसरी तरफ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने भी कल कहा था, कि उनकी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में उतरेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story