×

20 साल में उत्तराखंड ने बदले इतने सीएम, 13वें मुख्यमंत्री की भी गई कुर्सी, जानें किसने पूरा किया था अपना कार्यकाल

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी एक बार फिर खाली हो गई है। राज्य को एक बार फिर से नया सीएम मिलेगा और अब देखना ये होगा कि मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर पर सजेगा। बीजेपी दोपहर दो बजे विधायक दल की बैठक करेगी। जिसमें नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है।

Priya Panwar
Newstrack Priya Panwar
Published on: 3 July 2021 3:23 AM GMT (Updated on: 3 July 2021 3:33 AM GMT)
20 साल में उत्तराखंड ने बदले इतने सीएम, 13वें मुख्यमंत्री की भी गई कुर्सी, जानें किसने पूरा किया था अपना कार्यकाल
X

नई दिल्ली. उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी एक बार फिर खाली हो गई है। राज्य को एक बार फिर से नया सीएम मिलेगा और अब देखना ये होगा कि मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर पर सजेगा। बीजेपी दोपहर दो बजे विधायक दल की बैठक करेगी। जिसमें नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है।

उत्तराखंड साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग हो गया था, यह पिछले 20 सालों में 10 से ज्यादा मुख्यमंत्री अपने प्रदेश को दे चुका है। यहां कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता है। सिर्फ कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी ने ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। तीरथ सिंह रावत इस पद की शपथ लेने वाले 9वें नेता थे। उन्होंने 10 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी और दो जुलाई को इस्तीफा दे दिया। उत्तराखंड में अब तक बीजेपी के छह और कांग्रेस के 3 नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

3 साल में 3 बार मुख्यमंत्री बने हरीश रावत

अगर कांग्रेस नेता हरीश रावत की बात करें तो उन्होंने 3 साल के अंदर ही 3 बार इस पद की शपथ ली। पहली बार 2 साल एक महीने 25 दिन तो दूसरी बार 1 दिन के लिए सीएम बने। तीसरी और आखिरी बार दस महीने 5 दिन के लिए इस पद पर रहे। वहीं हरीश रावत के अलावा भुवन चंद्र खंडूरी भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।

एक साल भी नहीं टिक पाए थे पहले मुख्यमंत्री

साल 2000 में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बन गया था। इसके गठन के बाद 10 नवंबर 2000 को बीजेपी के नित्यानंद स्वामी ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मगर वह अपने कार्यकाल का एक साल भी पूरा नहीं कर पाए थे और पार्टी के कहने पर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उनकी जगह स्वामी सरकार में मंत्री रहे भगत सिंह कोश्यारी को सीएम बनाया गया था।

कांग्रेस ने एनडी तिवारी ने पूरा किया अपना कार्यकाल

साल 2002 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की और नारायण दत्त तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया। इससे पहले नारायण दत्त तिवारी उत्तर प्रदेश के तीन बार सीएम सीएम रह चुके थे। तिवारी ने अपना कार्यकाल 02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007 तक पूरा किया। इसके बाद विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली और रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन दो साल बाद ही खंडूरी को पद से हटना पड़ा। इसके बाद रमेश पोखरियाल निशंक मुख्यमंत्री बने, लेकिन वो भी केवल दो साल तक की इस पद पर टिक पाए।



Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story