×

Corona Vaccination: देश ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, PM ने दी बधाई

देश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बन गया है। भारत में आज एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए गए हैं। कोरोना वैक्सीनेशन के इस रिकार्ड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 27 Aug 2021 5:41 PM GMT (Updated on: 27 Aug 2021 5:46 PM GMT)
The country made a new record, today corona vaccination of more than one crore people, PM congratulated
X

एक करोड़ से ज्यादा लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन, PM ने दी बधाई: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

Corona Vaccination: भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ जिस प्रकार से जंग लड़ी गई, इसका कायल विश्व के लगभग सारे देश हो गए हैं। देश में कोरोना टेस्टिंग और कोरोना वैक्सीनेशन दोनों ही अभियानों की सफलता का सबूत आज के वैक्सीनेशन के रिकार्ड ने दे दिया है। बता दें कि शुक्रवार को पहली बार देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। देर रात एक करोड़ से अधिक डोज का आंकड़ा छू लिया गया है।

देश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बन गया है। सरकार के मुताबिक, भारत में आज एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए गए हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद से एक दिन में किया गया यह सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन है। इसके अलावा शुक्रवार को ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है।

रिकार्ड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया

कोरोना वैक्सीनेशन के इस रिकार्ड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया है कि "आज रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।"



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। Cowin पोर्टल के मुताबिक, 16 अगस्त को 92 लाख डोज लगे थे। गुरुवार को देश में 24 घंटे में 79.48 टीके लगाए गए थे। इससे ये आंकड़ा 61.22 करोड़ के पार पहुंच गया था।

बीते 24 घंटे में 44,543 नए संक्रमितों की पहचान

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दो दिन में कुछ बढ़ी है। बीते 24 घंटे में 44,543 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 32,920 मरीज ठीक हुए और 493 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 11,125 का उछाल आया है। अब 3.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में बुधवार को 46,280 केस आए थे। सबसे ज्यादा केस केरल में आ रहे हैं। यहां बीते दो दिन से 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को 30,077 केस आए। इससे पहले यहां बुधवार को 31,445 केस आए थे।

फोटो- सोशल मीडिया

देश में कोरोना महामारी का लेटेस्ट अपडेट-

-बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,543

-बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 32,920

-बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 493

-अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.26 करोड़

-अब तक ठीक हुए: 3.18 करोड़

-अब तक कुल मौतें: 4.36 लाख

-अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.38 लाख

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story