×

Valentine's Day Week 2023: प्यार में डूबे इन राजनीतिज्ञों ने अपने Valentine को ही बनाया अपना हमसफर

Valentine's Day Week 2023: हमारी राजनीति के तमाम दिग्गज हस्तियां ऐसी हैं जिन्होंने राजनीति की राह में अपनी वेलेंटाइन को अपना हमसाया या शरीके हयात बनाया। और राजनीति में भी सफल रहे।

Rakesh Mishra
Published on: 8 Feb 2023 3:42 AM GMT (Updated on: 8 Feb 2023 3:43 AM GMT)
valentine couple
X

राजनीति के वेलेंटाइन कपल (फोटो-सोशल मीडिया)

Valentine's Day Week 2023: राजनीति और प्रेम का बहुत पुराना नाता है। राजा महाराजा तो राजनीति में भी प्रेम तलाश किया करते थे। राधा कृष्ण के पवित्र प्रेम मे आज भी यहां देवत्व के दर्शन किये जाते हैं। फिर पश्चिम से आए संत वेलेंटाइन यहां कैसे अछूते रह जाते। युगल प्रेमियों के लिए मिलन का पर्व है वेलेंटाइन डे।

तो हमारी राजनीति के तमाम दिग्गज हस्तियां ऐसी हैं जिन्होंने राजनीति की राह में अपनी वेलेंटाइन को अपना हमसाया या शरीके हयात बनाया। और राजनीति में भी सफल रहे। आज के दौर की ऐसी ही कुछ दिग्गज हस्तियों की आज हम यहां चर्चा करेंगे। जिनकी राजनीति में रवानी है तो उनकी भी एक प्रेम कहानी है।

अखिलेश यादव–डिंपल यादव
Akhilesh Yadav – Dimple Yadav Love Story

फोटो-सोशल मीडिया

इस सीरीज में पहला नाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आता है। अखिलेश उन चुनिंदा राजनीतिज्ञों में से हैं जिन्होंने अपने प्यार को ही अपना जीवन साथी बनाया। अखिलेश ने राजपूत समुदाय से आने वालीं डिंपल यादव को अपनी शरीके हयात बनाया है।

कहा जाता है कि दोनों के घर वाले पहले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। हालांकि बाद में इन दोनों के प्यार के आगे परिवार को झुकना पड़ा। अखिलेश का साथ डिंपल सिर्फ घर में नहीं बल्कि अब राजनीति में भी बखूबी निभा रही हैं। डिंपल खुद सांसद रह चुकी हैं। आज ये राजनीतिज्ञ बेहद खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अखिलेश-डिंपल के तीन प्यारे बच्चे भी हैं।

सचिन पायलट- सारा
Sachin Pilot - Sara Love Story

फोटो-सोशल मीडिया

जब बात अपने प्यार की ही अपना जीवन साथी बनाने की हो रही है तो भला सचिन पायलट और सारा की चर्चा कैसे नहीं होगी। राजस्थान के कद्दावर नेता रहे राजेश पोल्ट के बेटे कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 44 वर्षीय सचिन ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन सारा पायलट से शादी की है। सचिन और सारा की मुलाकात विदेश में पढाई के दौरान हुई थी।

सचिन हिन्दू (Sachin Pilot Hindu) हैं तो वहीँ सारा मुस्लिम (Sara Muslim)। इसलिए इन दोनों के परिवार वालों ने भी इस शादी के लिए मना कर दिया था। साल 2004 में सचिन और सारा ने एक दूसरे से शादी की तो उस शादी में केवल पायलट परिवार ही शामिल हुआ था।

अब्दुल्ला परिवार का कोई भी सदस्य शादी में शामिल नहीं हुआ था। धीरे-धीरे सचिन और सारा की शादी को अब्दुल्ला परिवार ने भी मान्यता दे दी। सचिन और सारा के दो बेटे-आरण और विहान हैं।

शहनवाज हुसैन- रेनू हुसैन
Shahnawaz Hussain - Renu Sharma Love Story

फोटो-सोशल मीडिया

भाजपा नेता और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री शहनवाज हुसैन की लव स्टोरी (Shahnawaz Hussain Love Story) भी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। शहनवाज का विवाह भी अंतरधार्मिक है। शहनवाज के पत्नी रेनू हिन्दू (Renu Sharma Hussain) हैं। जानकारी के अनुसार इस शादी के लिए भी दोनों के परिवार वाले राजी नहीं थे।

शहनवाज ने अपने प्यार को पाने के लिए नौ साल तक इंतजार किया और रेनू के परिवार वालों को अंततः मना ही लिया। दोनों ने 1994 में शादी कर ली। शाहनवाज हुसैन और रेणु के दो बच्चे अदीब हुसैन और अरबाज हुसैन हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी- सीमा नकवी
Mukhtar Abbas Naqvi Love Story

फोटो-सोशल मीडिया

सीनियर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी भी उन खुशनसीबों में से हैं जिन्होंने प्यार को ही अपना जीवन साथी बनाया। नकवी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान अपने प्यार सीमा से मिले थे।

बताया जाता है कि नक़वी के मुसलमान होने के कारण सीमा के घरवाले इस शादी के पूरी तरह खिलाफ थे। यहाँ तक की सीमा (Seema Naqvi) के घरवालों ने उनका मुख़्तार से मिलना जुलना तक बंद करा दिया था। लेकिन प्यार में पागल मुख़्तार और सीमा ने हार नहीं मानी और 3 जून 1983 को दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक बेटा अरशद नक़वी है।

आरपीएन सिंह- सोनिया सिंह
RPN Singh- Sonia Singh

फोटो-सोशल मीडिया

कांग्रेस के ज़माने में केंद्रीय मंत्री रहे और अब भाजपा नेता आरपीएन सिंह ने भी लव मैरिज की है। आरपीएन पूरी उत्तर प्रदेश के एक सैंथवार शाही परिवार से आते हैं। आरपीएन सिंह जहाँ राजनीतिज्ञ हैं तो वहीँ सोनिया सिंह देश की जानी मानी पत्रकार हैं। दून स्कूल के प्रोडक्ट आरपीएन ने प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज की टॉपर सोनिया वर्मा से 2002 में शादी की। सोनिया एक शेवनिंग स्कॉलर भी हैं और पढाई के दौरान यूके में उन्हें महारानी एलिजाबेथ से मिलने का भी अवसर मिला।

प्रियंका गाँधी वाड्रा- राबर्ट वाड्रा
Priyanka Gandhi Vadra - Robert Vadra

फोटो-सोशल मीडिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी ने भी अपने प्यार को ही अपना हमसफ़र बनाया है। देश की एक प्रमुख राजनीतिक घराने से आने वाली प्रियंका ने एक बिज़नेस फॅमिली में शादी की है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी राबर्ट वाड्रा से पहली बार 13 साल की उम्र में मिली थीं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। दोनों दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में साथ-साथ पढ़ते थे। इस शादी के लिए गाँधी परिवार राजी नहीं था। बाद में दोनों ने परिवार वालों को मना लिया। फरवरी 1997 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी और एक बेटा है।

राजीव शुक्ला- अनुराधा प्रसाद
Rajeev Shukla - Anuradha Prasad

फोटो-सोशल मीडिया

राज्य सभा सांसद और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी अपनी शादी एक तेजतर्रार पत्रकार अनुराधा प्रसाद से की है। दोनों की लव मैरिज है। अनुराधा प्रसाद बिहार के एक सम्पन्न कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अनुराधा प्रसाद पटना के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की बहन हैं।

शुरुआत में इन दोनों की शादी के लिए भी अनुराधा प्रसाद के घर वाले राजी नहीं थे। बताया जाता है कि रविशंकर प्रसाद के मानने के बाद उनके घरवाले इस शादी के लिए राजी हुए। 1988 में इन दोनों की शादी हो गयी। दोनों की एक बेटी है।

अपर्णा- प्रतीक
Aparna Yadav wife of Prateek Yadav

फोटो-सोशल मीडिया

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने भी लव मैरिज की है। प्रतीक और अपर्णा ने परिवार की रजामंदी से लव मैरिज की है। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच लगभग 10 साल तक प्यार परवान चढ़ा और 2012 में दोनों ने शादी कर ली।

एक बड़े राजनीतिक घराने से आने के बाद भी प्रतीक राजनीति से दूर रहते हैं एक कारोबारी हैं तो वहीँ अपर्णा राजनीति में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। बीते दिनों अपर्णा ने भाजपा ज्वाइन किया और इसके लिए वो बहुत चर्चा में भी रहीं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा यादव है।

देवेंद्र फडणवीस-अमृता देवेंद्र फडणवीस
Devendra Fadnavis - Amruta Devendra Fadnavis

फोटो-सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (devendra fadnavis love marriage) का प्यार पहली नजर वाला प्यार था। अमृता नागपुर की मशहूर डॉक्टर चारु रानाडे और नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं। देवेंद्र ने जब अमृता से शादी की तो वो दूसरी बार भाजपा के विधायक थे।

दोनों ने साल 2005 में शादी की थी। अमृता फडणवीस फिलहाल एक्सिस बैंक में एक बड़े पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह एक क्लासिकल सिंगर भी हैं। अमृता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता में एक अंतरराष्ट्रीय शांति पहल नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट - 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

आदित्य यादव- राजलक्ष्मी सिंह यादव
Aditya Yadav- Rajlaxmi Singh Yadav

फोटो-सोशल मीडिया

आदित्य यादव उत्तर प्रदेश के बड़े समाजवादी नेता शिवपाल यादव के पुत्र हैं। आदित्य ने भी लव मैरिज की है। आदित्य की शादी राजघराने में हुई है। राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह हैं और मां शारदा कुंवर सिंह. शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। आदित्य और राजलक्ष्मी दोनों की स्कूलिंग लखनऊ में ही हुई है। आदित्य यादव और राजलक्ष्मी की शादी साल 2016 में हुई थी।

स्वाती – दयाशंकर सिंह
Swati Singh Daya Shankar Wife

फोटो-सोशल मीडिया

भाजपा नेता दयाशंकर सिंह भी उन राजनीतिज्ञों में से हैं जिन्होंने लव मैरिज की है। दयाशंकर सिंह ने स्वाति सिंह से 2001 में शादी की। हालांकि वर्तमान में दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग-अलग रहते हैं।

स्वाति सिंह 2017 में भाजपा के टिकट पर सरोजनी नगर विधान सभा से विधायक बनी और बाद में उन्हें योगी सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री बनी। इस बार के चुनाव में भाजपा ने स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है तो वहीँ उनके पति दयाशंकर सिंह को बलिया सदर सातसे मैदान में उतारा है।

Akhilesh Yadav – Dimple Yadav Love Story, Valentine's Day, valentine of politics, Shahnawaz Hussain - Renu Hussain, shahnawaz hussain love story, shahnawaz hussain renu sharma, renu sharma wife of shahnawaz hussain wiki, renu hussain love story, renu sharma, Devendra Fadnavis - Amruta Devendra Fadnavis, Aditya Yadav- Rajlaxmi Singh Yadav, Swati Singh Daya Shankar Wife, aparna yadav husband, aparna yadav love story, aparna yadav ke pita ka naam, devendra fadnavis love marriage, devendra fadnavis wife name, amruta fadnavis' wife, Rajeev Shukla - Anuradha Prasad, rajeev shukla wife, rajiv shukla wife news channel, Sachin Pilot - Sara Love Story, sachin pilot sara abdullah, sachin pilot wife, sachin pilot wife age, sachin pilot cast, sachin pilot wife photo, Priyanka Gandhi Vadra - Robert Vadra, Robert Vadra, priyanka gandhi love story, RPN Singh- Sonia Singh, valentine couple

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story