×

Waseem Rizvi Dharm Parivartan: वसीम रिजवी बन गए हैं हिंदू, त्यागा इस्लाम, अपनाया सनातन धर्म

Waseem Rizvi Dharm Parivartan : वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 6 Dec 2021 3:02 AM GMT (Updated on: 6 Dec 2021 5:18 AM GMT)
Waseem Rizvi
X

वसीम रिजवी (फोटो- सोशल मीडिया)

Waseem Rizvi Dharm Parivartan : शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Syed Waseem Rizvi) ने 6 दिसंबर को इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। यूपी के गाजियाबाद(Ghaziabad) के डासना देवी(Dasna Devi Temple) मंदिर के महंत यति नरसिंम्हानंद गिरी महाराज(Yati Narsinghanand Giri Maharaj) वसीम रिजवी को सनातन धर्म ग्रहण करवाया है।

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी आज सनातन धर्म अपना लिया हैं। इसके लिए वह गाजियाबाद के प्राचीन डासना देवी मंदिर में पहुंचे थे। यहां के महंत नरसिंहानंद सरस्वती की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन कराया गया।

स्थानीय पुलिस अलर्ट पर

बता दें,डासना देवी मंदिर में पहले से ही काफी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। पुलिस अधिकारियों ने इस व्यवस्था को और ज्यादा अलर्ट पर कर दिया है। पूर्व में मंदिर में एक साधु की हत्या के बाद से सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया था। हालांकि अभी तक साधु की हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पूर्व में मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने भी आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की जा सकती है। दिल्ली में पकड़े गए आतंकी ने भी खुलासा किया था कि वह नरसिंहानंद सरस्वती की हत्या की साजिश रच रहा था।

मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती पहले भी विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। मंदिर में कुछ समय पहले दो आरोपी पकड़े गए थे। जिनके तार धर्म परिवर्तन मामले से जुड़े हुए बताए गए थे। इसके अलावा मंदिर में समय-समय पर कुछ लोग पकड़े जाते रहे हैं। जिनके बारे में यह कहा जाता रहा है कि वह मंदिर के महन्त को निशाना बनाने आए थे। मंदिर में दो बच्चे भी अलग-अलग समय पर पकड़े गए थे। जिन पर महंत ने आरोप लगा दिया था, और विवाद बड़ा हो गया था। लेकिन बच्चों को छोड़ दिया गया था।

इससे पहले 5 नवंबर को वसीम रिजवी गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में अचानक पहुंच गए थे। मंदिर के महंत ने अनौपचारिक रूप से बताया था, कि वसीम रिजवी मंदिर में पहुंचे। मंदिर के भीतर से वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वसीम रिजवी दिखाई दे रहे थे,और वह देवी मां की पूजा अर्चना कर रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही थी।

फोटो-सोशल मीडिया

उसी के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कोई कह रहा था कि यह राजनीतिक मामला है, तो कोई कुछ और कहता हुआ सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा था। लेकिन किसी को समझ नहीं आया था कि आखिर क्या होने वाला है। लेकिन आज अचानक ही बात सामने आई कि वसीम रिजवी सनातन धर्म अपनाने के लिए पहुंच रहे हैं।

मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि वसीम रिजवी ने बीते कुछ दिन पहले ही अपनी वसीयत जारी कर ये एलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए।

इसमें उन्होंने ये भी कहा था कि डासना देवी मंदिर शिव शक्ति धाम के महतं यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें। साथ ही वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरा हत्या करने और गर्दन काटने की साजिश रची जा रही है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मैंने कुरान की 26 आयतों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसमें मुसलमान ही मुझे मारना चाहते थे और घोषणा की थी मुझे किसी कब्रिस्तान में जगह नहीं देंगे। जिसके चलते मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार कर दिया जाए।

ये है मामला
Waseem Rizvi Case

वसीम रिजवी काफी समय से कट्टरपंथियों की आंखों में चुभ रहे हैं। क्योंकि वे कट्टरपंथ के खिलाफ बुलंद आवाज उठाते रहते हैं। ऐसे में वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दी है। याचिका दायर करते हुए वसीम रिजवी ने कहा कि कुरान की इन आयतों से आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है। आगे उन्होंने कहा कि मदरसों में बच्चों को कुरान की इन आयतों को पढ़ाया जा रहा है, जिससे उनका ज़हन कट्टरपंथ की ओर बढ़ रहा है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story