×

Heat waves: गर्मी ने तोड़ा बीते 122 साल का रिकॉर्ड, जून-जुलाई वाली भीषण गर्मी मार्च से शुरू

Summer 2022: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी डाटा के अनुसार मार्च माह में औसत अधिकतम तापमान 26.67 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते 122 वर्षों का सबसे अधिक औसत तापमान है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Ragini Sinha
Published on: 12 April 2022 8:16 AM GMT
Summer problem
X

गर्मी ने तोड़ा बीते 122 साल का रिकॉर्ड (Social Media)

Summer 2022: भारत में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की शुरुआत बीते महीने से ही जारी है। मार्च माह से जारी गर्मी आम तौर पर जून-जुलाई के महीने में देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार मार्च महीने से शुरु ही यह गर्मी लोगो को भयभीत कर रही है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन के एक ही सवाल है कि यदि बीते मार्च और जारी अप्रैल महीने में गर्मी का यह हाल है तो जून-जुलाई की गर्मी कैसी होगी। हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो करीब 122 साल बाद मार्च-अप्रैल माह में गर्मी का यह भयानक नजारा देखने को मिला है।

गर्मी को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

122 साल बाद मार्च महीने में पड़ी इस गर्मी को लेकर जानकारी साझा करने के साथ ही मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने जारी माह के लिए चेतावनी भी दी है। वैज्ञानिकों की मानें तो अप्रैल माह मार्च से भी अधिक गर्म और गर्मी के चलते मुश्किलों भरा साबित हो सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी डाटा के अनुसार मार्च माह में औसत अधिकतम तापमान 26.67 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते 122 वर्षों का सबसे अधिक औसत तापमान है।

मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया कलर कोड

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मार्च माह में ऑडी भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कलर कोड जाए किया है। जिसके आधार पर क्षेत्र में जारी गर्मी का आंकलन कर प्रशासन द्वारा एक्शन लिया जाएगा।

मौसम विज्ञान विभाग ने इसके मद्देनज़र चार कलर कोड ज़ारी किए हैं, जिसमें हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) शामिल है।

इसी के साथ मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली शहर में गर्मी के मद्देनज़र ऑरेंज जोन घोषित कर दिया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story