×

Weather-Today : दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ में बूंदा-बांदी, पहाड़ों पर बर्फबारी तो अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Weather today राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 27 Feb 2022 2:08 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

बारिश (सांकेतिक फोटो : सोशल मीडिया 

Weather Today 27 February 2022 : उत्तर भारत (India) के पहाड़ों पर इस समय भी काफी बादल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में भी बादलों का प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं, दिल्ली के ताजा मौसम (Delhi Weather Update) का हाल ये है कि यहां शनिवार रात राष्ट्रीय राजधानी, एनसीआर (Delhi-Ncr Weather) और यूपी (Uttar Pradesh weather) की राजधानी लखनऊ(Lucknow weather) के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दिल्ली के द्वारका (Dwarka) इलाके में अच्छी बारिश होने की खबर है, तो इंदिरापुरम (Indirapuram) में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, लखनऊ में शनिवार की बूंदाबांदी के बाद अभी भी बादल बने हुए हैं। बता दें, कि इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। इसी तरह, 27 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अलीगढ़, आगरा, हाथरस, बरेली, लखनऊ (Lucknow) आदि क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है।

weather report today : दिल्‍ली के कुछ भागों में शुक्रवार-शनिवार की तेज बारिश और ओलावृष्टि (Massive Hailstorm and Rain) की वजह से शनिवार को भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को 24 घंटे के भीतर 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो शहर में 24 घंटे की वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 102 देखी गई।

27 February 2022 Mausam- उत्तर भारत के पहाड़ों पर बना पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) अब आगे निकल चुका है। आज यानी रविवार को मौसम एक बार फिर सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 फरवरी को नए विक्षोभ के दस्तक देते ही मौसमी हलचल एक बार फिर तेज होगी। आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड के कुछ भागों में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है। अब बात अगर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश की करें तो यहां मौसम साफ और शुष्क रहेगा। पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाएं अब इन राज्यों में पारा गिरेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- वहीं, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अलीगढ़, आगरा, हाथरस, बरेली, लखनऊ (Lucknow), कानपुर, बरेली, झांसी, अयोध्या और प्रयागराज तथा गोरखपुर में दिन और रात के तापमान थोड़े नीचे जा सकते हैं। इन इलाकों में रविवार को खिली धूप देखने को मिलेगी। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत की बात करें तो ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में मौसम शुष्क रहेगा।दक्षिण भारत के राज्यों में नमी बढ़ने लगी है। अगले 24 घंटों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जबकि, केरल कर्नाटक और तेलंगाना सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story