×

Weather-Today : दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश के आसार

देश में मौसमी हलचल जारी है। उत्तर भारत में आ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पहाड़ों पर पहले से मौजूद बदल और घने होने वाले हैं।

aman
Written By aman
Published on: 28 Feb 2022 1:21 AM GMT
Weather today news
X

Weather News(Social Media)

Weather Today 28 February 2022 : देश में (India weather report today) मौसमी हलचल जारी है। उत्तर भारत (north india weather today)में आ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD weather report) के अनुसार, पहाड़ों पर पहले से मौजूद बादल और घने होने वाले हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी की वजह से मध्य भारत के भागों में नमी दिखाई दे रही है। ये गतिविधियां बताती हैं कि देश के मैदानी भागों में जल्द ही मानसून पूर्व हलचल बढ़ने वाली हैं। पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances) के चलते उत्तर प्रदेश (uttar pradesh weather today), पंजाब (punjab weather today) और हरियाणा (haryana weather) के मध्य भागों में आने वाले समय में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, दिल्ली(delhi weather) और उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के कारण ठंडक बढ़ेगी।

weather report today : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पहाड़ों पर 28 फरवरी को पहाड़ों पर बढ़ती मौसमी सक्रियता के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट ले सकती है। साथ ही अगले 24 घंटों में बिहार, झारखंड और यूपी में बारिश की संभावना नजर आ रही हैं। गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और लद्दाख सहित जम्मू-कश्मीर के इलाकों में बारिश और हल्की हिमपात के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा। आगामी 2 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल दोबारा पंजाब की तरफ लौटेंगे और एक बार फिर बारिश की संभावना बनती दिखेगी।

28 February 2022 Mausam- अनुमान में बताया जा रहा है कि मार्च के पहले और दूसरे हफ्ते में देश में मौसम तेजी से बदलेगा। 8-10 मार्च के बीच में बारिश-बर्फबारी देखने को मिलेगी। उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण बीते 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। अब अनुमान है कि पूर्वी भारत में भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। उत्तर भारत के साथ मध्य भारत के भागों में अभी सुबह और शाम की सर्दी बरकरार रहेगी। आज बिहार के गया से लेकर भागलपुर तक के इलाकों में वर्षा देखने को मिल सकती है। जबकि झारखंड का दुमका से लेकर रांची तक के क्षेत्र में और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों में गर्जना वाले बादल और बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- अगले 24 उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में साफ और शुष्क मौसम रहेगा। आज 28 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में कुछ बारिश संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार को बारिश देखने को मिली थी मगर अब वहां भी मौसम साफ हो गया है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में मौसम शुष्क रहेगा।दक्षिण भारत के राज्यों में नमी बढ़ने लगी है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल में भी मौसम साफ और शुष्क रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर अच्छी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story