×

weather today : देश में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा सहित इन राज्यों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट

weather today इसी क्रम में राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह की हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत तक देखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में 2 मार्च को हल्की बारिश के आसार हैं।

aman
Written By aman
Published on: 2 March 2022 1:19 AM GMT (Updated on: 2 March 2022 2:05 AM GMT)
delhi weather imd forecast thunderstorms lightning and rain likely in national capital
X

बारिश

Weather Today 2 march 2022 : भारतीय मौसम विभाग (IMD) पहले से ही जानकारी देती आ रही है कि मार्च महीने के शुरुआती दिनों में ही उत्तर भारत के पहाड़ों पर मौसमी गतिविधियां तेज होंगी। मार्च का महीना शुरू हो गया और मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह की हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत तक देखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में 2 मार्च को हल्की बारिश के आसार हैं। जिसेक बाद पारे में वृद्धि दर्ज की जाएगी। आज यानी बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। साथ ही, यहां गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

weather report today : पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बादल नजर आ रहे हैं। साथ ही, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों पर बादल नजर आ रहे हैं। अभी पश्चिम दिशा की हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से पंजाब से लेकर बिहार तक मौसम साफ नजर आ रहा है। देश में गुजरात और मध्य प्रदेश के ऊपर कहीं-कहीं बादल दिखाई दे रहे हैं। आज यानी 2 मार्च को जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, काजीगुंड, कुलगाम, पहलगाम से लेकर, जम्मू, उधमपुर, कटरा तमाम जगहों पर बारिश होगी। यहां कुछ जगहों पर बर्फ़बारी की भी सम्भावना है। और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। साथ ही, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और लद्दाख में बारिश होने के संकेत हैं।

2 march 2022 Mausam- देश के मैदानी भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। राजस्थान में चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ तथा बीकानेर में कुछ स्थानों सहित आस-पास के हिस्सों में भी वर्षा हो सकती है। पंजाब में पटियाला, लुधियाना, फजिल्का और मोगा के बीच में भी ऐसी ही संभावना रहेगी। जबकि, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल, झज्जर, गुरुग्राम आदि में भी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में देखें तो अलीगढ, बुलंदशहर, बरेली, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, एटा, इटावा, मथुरा, कासगंज, ललितपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बहराइच और गोरखपुर तथा वाराणसी में 2 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। यहां पश्चिमी दिशा की ठंडी हवाएं चलेंगी।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम शुष्क रहेगा। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों में जरूर बारिश देखने को मिल सकती है। दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ स्थानों पर बादल दिखाई देंगे। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों तेलंगाना सभी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। देश के इन भागों में 3 मार्च से मौसम में तेजी से बदलाव होगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story