Weather Today : जम्मू कश्मीर-दिल्ली-हिमाचल में आज बारिश की संभावना, दक्षिणी राज्यों में चलेंगी तूफानी हवाएं

Weather Today : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 मार्च को तूफान का असर दिखेगा। Delhi-Ncr में आज बारिश की संभावना है।

aman
Written By aman
Published on: 3 March 2022 1:02 AM GMT
Rain in Delhi
X

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच हुई बारिश (photo : सोशल मीडिया )

Weather Today: इस समय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर दिखेगा। Delhi-Ncr में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। दक्षिण में बना सर्कुलेशन अब लो प्रेशर बन चुका है। इस सिस्टम के काफी मजबूत होने की संभावना मौसम विभाग (IMD) द्वारा जताई जा रह है। दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलेगी। साथ ही, इस पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे।

weather report today : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज (गुरुवार) यानी 3 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र खासा प्रभावित होगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां दिखाई देंगी। IMD के अनुसार, मार्च महीने के पहले हफ्ते में दिल्ली में सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अहसास होगा। जबकि, 4 मार्च को दिल्ली में दिन में धूप के बीच बादलों की आवाजाही रहेगी।

3 march 2022 Mausam- मौसम पूर्वानुमान में स्काईमेट वेदर के अनुसार, 3 मार्च को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई भागों में मध्यम से तेज वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है। उत्तराखंड में भी सुबह के बाद बादल बनने शुरू हो जाएंगे। उत्तरकाशी, चमोली, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, पिथौरागढ़ में कई जगहों पर वर्षा हो सकती है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है, कि 3 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में बारिश हो सकती है। जबकि, शेष पूर्वोत्तर के राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में भी मौसम शुष्क रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- देश के दक्षिणी भाग में आज यानी 3 मार्च से मौसमी हलचल का असर दिखना शुरू हो जाएगा। तमिलनाडु के तटीय भागों, पुडुचेरी साथ ही दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से नेल्लोर के बीच कई जगह आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। बादलों का असर तमाम दक्षिणी राज्यों पर रहेगा। मगर, तमिलनाडु, केरल लक्षद्वीप और पुडुचेरी, रायलसीमा तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। 3 मार्च को इस सिस्टम का असर चेन्नई से लेकर कन्याकुमारी के बीच में पम्बन, तिरुपुर, मदुरै तक देखने को मिलेगा। पुडुचेरी, सेलम और कोयम्बटूर में भी 3 मार्च की रात में बारिश का पूर्वानुमान है। अनुमान है कि सिस्टम के सक्रिय होते ही तूफानी रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इन क्षेत्रों में लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story