×

Weather Today : दिल्ली, राजस्थान, यूपी में आज भीषण गर्मी से राहत, कई राज्यों में Pre-Monsoon बारिश

Weather Today : पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचा है, जिसका असर पहाड़ों पर दिखाई देगा। विक्षोभ के कारण कई अन्य राज्यों में भी मौसम करवट ले रहा रहा।

aman
Written By aman
Published on: 24 March 2022 1:18 AM GMT (Updated on: 25 March 2022 12:29 AM GMT)
weather today 24 march 2022 india delhi up rajasthan north east states pre monsoon showers newstrack
X

दिल्ली, राजस्थान, यूपी में आज भीषण गर्मी से राहत

Weather Today 24 March 2022 : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अब कमजोर हो चुका है। म्यांमार से टकराने के बाद ये निम्न दबाव की तीव्रता में आ चुका है। इसने जो हवाओं का सिस्टम बना दिया है उसका असर पूर्वोत्तर के राज्यों में दिखाई दे रहा है। बढ़ते हुए बादल और प्री मानसून एक्टिविटी के रूप में देखने को मिल सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचा है, जिसका असर पहाड़ों पर दिखाई देगा।

Aaj Ka Mausam : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चकवाती तूफान आसनी (Cyclone Asani 2022) की वजह से जब सिस्टम आगे बढ़ा और म्यांमार की तटों से टकराया तो उसका असर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है। आज 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय तथा असम पर काले घने बादल छाए हैं जो बारिश करवाएंगे। लंबे समय से इन राज्यों में सूखे के हालात थे जो अब ख़त्म होने वाले हैं। इन इलाकों में आंधी-बारिश, गर्जना के साथ बिजली चमकने की स्थितियां भी बनेंगी।

Weather 24 March 2022 : पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। इन राज्यों में पश्चिमी दिशा से हवाएं चलेंगी। जिस वजह से इन इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इन हवाओं से थोड़ी ठंडक का एहसास होगा। लेकिन 25 मार्च से इन हवाओं का मिजाज बदलेगा और यही लू जैसी लगने लगेगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। यहां भी हवाएं पश्चिमी दिशा की चलेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान नहीं है। पूरे प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कहीं-कहीं प्री मानसून बारिश देखने को सकती है। लेकिन, गुरुवार की शाम से ही राजस्थान में एक बार फिर बलूचिस्तान और सिंध प्रांत की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में इजाफा होगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के भाग में गुजरात में सौराष्ट्र और पूर्वी क्षेत्र में आज कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण और गोवा में भी मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटों के बाद इन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। दक्षिण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पूरी तरह शुष्क रहेगा। कर्नाटक के आंतरिक और दक्षिणी क्षेत्र तथा तमिलनाडु में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। केरल लक्षद्वीप में मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जहां हाल के दिनों में भारी वर्षा हुई है, वहां भी आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story