×

Heat Wave Alert: अभी हीट वेव बनी रहेगी, इन राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Update: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए शनिवार को 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 30 April 2022 4:42 AM GMT
heat wave
X

हीट वेव (फोटो-सोशल मीडिया)

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 2 मई तक हीट वेव चलेगी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए शनिवार को 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

सबसे गर्म जगह की बात करें तो उत्तर प्रदेश के बांदा में अप्रैल के लिए 47.4 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड उच्च तापमान दर्ज किया है। शुक्रवार को कई अन्य स्थानों पर भी अब तक का उच्च तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह शहर में 12 साल में अप्रैल में एक दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। दिल्ली में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज के साथ छिटपुट वर्षा और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ) होने की संभावना है। 1 मई को उत्तराखंड में अलग-अलग ओलावृष्टि की संभावना है।

अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज के साथ व्यापक वर्षा, और तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ) होने की संभावना है। 30 अप्रैल से 3 मई तक असम और मेघालय में अलग-अलग जगह भारी वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 3 मई को भारी वर्षा होने की संभावना है।

पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में दो मई को कई इलाकों में तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story