×

पूर्वोत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में आज बरसेंगे बादल, जानें झारखंड, बिहार, UP का हाल

Weather Update 2 June : उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में आज आंधी और बारिश के आसार हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 2 Jun 2021 1:34 AM GMT (Updated on: 2 Jun 2021 1:37 AM GMT)
झारखंड, बिहार, UP में होगी बारिश
X

झारखंड, बिहार, UP में होगी बारिश (फोटो सौ. से सोशल मीडिया) 

Weather Update 2 June : जैसा आप सभी को मालूम है जून का महीना शुरू हो चुका है। इस मौसम में मौसम विभाग (weather department) ने कई राज्यों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिमी (North West) भारत के कई हिस्सों में आज आंधी और बारिश के आसार हैं। बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। वहीं अगले 3 -4 दिन तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है आज उत्तर पश्चिमी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल की गरज, बिजली की कड़क भी देखने को मिलेगी। इसके साथ आज मुंबई, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

जानें 2 जून 2021 का मौसम

झारखण्ड

मौसम विभाग ने झारखण्ड में बारिश होने की संभावना जताई है। आज का तापमान 34 डिग्री होगा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री होगा। इसके साथ यहां हवा 20 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।

बिहार

बिहार में आज धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ यहां का आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 होगा। बिहार में आज हवा 20 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में आज हल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। यहां का आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 होगा।उत्तर प्रदेश में आज हवा 11 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।

दिल्ली

मौसम विभाग ने बताया आज दिल्ली में हल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली का आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 रहेगा। आज यहां हवा 17 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।

हिमाचल प्रदेश

आज शिमला, हिमाचल में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हिमाचल में आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तापमान दिखेगा। वर्षा 56 प्रतिशत होगी। इसके साथ यहां पर हवा 17 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।


Shraddha

Shraddha

Next Story