×

बदलेगा मौसम: बढ़ेगा तापमान, धूल भरी आंधी से लोग होंगे परेशान

5 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, समेत देश के कई भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 April 2021 4:08 AM GMT
बदलेगा मौसम: बढ़ेगा तापमान, धूल भरी आंधी से लोग होंगे परेशान
X

जयपुर : पूरे देश में गर्मी का प्रकोप जारी है। लू और धूल भरी आंधी से देश के कई राज्य चपेट में आ गए है। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है । मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के प्रभावित है। अब देश में गर्मी जारी है।


पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के प्रभावित हो रहा है। खासकर उत्तराखंड में चार, पांच और छह अप्रैल को पर्वतीय हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। छह अप्रैल के बाद बारिश में वृद्धि की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में कुछ परिवर्तन दिख रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में चार अप्रैल को गर्जन के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पांच अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 दिन बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। लोगों को दिन में तेज धूप परेशान कर रही है, लेकिन रात को हल्की ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे है। लेकिन आनेवाले दो-तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

राज्य में जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 5- 6 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चूरु जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

धूल भरी आंधी

5 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में पश्चिम विक्षोभ का असर दिखेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर-बीकानेर संभाग में धूल भरी हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 6 अप्रैल को कुछ जिलों में धूल भरी आंधी के साथ ही मेघ गर्जन और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।

चोतावनी

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तीन अप्रैल को लू चलने की चेतावनी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित दस राज्यों में अलर्ट जारी की गई है। इससे पहले मार्च महीने का औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसे पिछले 11 सालों में सबसे गर्म मार्च बताया गया है। । राजधानी दिल्ली में उस दिन अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात केंद्र की वजह से दिल्ली में धूल भरी आंधी चल रही है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली में यही स्थिति बनी हुई है और शुक्रवार को भी तेज हवा की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके बाद से लगातार मौसम में बदलाव होगा और अधिकतम पारा चढ़ने के साथ यह 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे दोपहर के साथ सुबह भी गरम हो जाएगी।बदलेगा मौसम: बढ़ेगा तापमान,धूल भरी आंधी से लोग होंगे परेशान

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story