×

Yoga Day 2021: अब विश्व को मिलेगी M-Yoga ऐप की शक्ति, जानें क्या है खासियत

Yoga Day 2021: इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को योग के लिए प्रेरित किया और कहा कि अब विश्व के पास M-Yoga ऐप की शक्ति होगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 21 Jun 2021 1:45 AM GMT (Updated on: 21 Jun 2021 1:58 AM GMT)
Narendra Modi
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Yoga Day 2021: आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मना रही है। सातवें योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi yoga day) ने देश और दुनिया को सम्बोधित किया। इस दौरान पीएम ने सभी को योग के लिए प्रेरित किया। साथ ही 'योग से सहयोग तक' का मंत्र दिया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में योग के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि योग सिर्फ शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी चुस्त-दुरुस्त करता है। योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। यह हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है।

WHO के साथ भारत करेगा M-Yoga ऐप की शुरुआत

इसके साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर M-Yoga ऐप (M yoga App) की शुरुआत करने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने वाली इस योग यात्रा को हमें आगे बढ़ाना है।

पीएम मोदी द्वारा M-Yoga ऐप का एलान किए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर M-Yoga ऐप है क्या (M yoga App Kya Hai)? आपको बता दें कि M-Yoga ऐप में (M yoga App Khasiyat) कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई विडियोज दुनिया की अलग अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

आज पीएम ने योगा डे पर अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने UN, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना जोर दिया गया है।

कोरोना काल में आत्मबल का बड़ा साधन बना योग

कोरोना काल में योग के महत्व के बारे में बात रखते हुए पीएम ने कहा कि जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे समय में योग आत्मबल का बड़ा साधन बना। योग ने लोगों ने भरोसा जताया कि हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं।

जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

पीएम मोदी ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी भी दी। पीएम मोदी का संबोधन दूरदर्शन समेत कई चैनलों पर लाइव प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए। वहीं देश के अलग अलग स्थानों पर अपने अपने क्षेत्र के दिग्गज कार्यक्रम में शामिल हुए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story