×

Zila Panchayat Election UP 2021: PM नरेंद्र मोदी ने CM योगी को दिया पंचायत चुनाव में जीत का श्रेय

Zila Panchayat Election UP 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 3 July 2021 3:24 PM GMT (Updated on: 3 July 2021 8:42 PM GMT)
Block Pramukh Election 2021
X

सीएम योगी और पीएम मोदी (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Zila Panchayat Election UP 2021: उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Adhyaksh ) के चुनाव परिणाम आ गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया है, तो वहीं 2 पर सहयोगी दलों की जीत हुई है। समाजवादी पार्टी सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई है। भारतीय जनता के 21 उम्मीदवार निर्विरोध चुन गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की भव्य जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्रदेव सिंह जी व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। नरेंद्र मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के किसान, गरीब व वंचित वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के नए मापदंड स्थापित करती रहेगी।

लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है जीत

सीएम योगी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए विजयी सभी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। आप सबकी यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई!


भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक

जिला पंचायत चुनावों के परिणाम से स्पष्ट संदेश हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है। मैं बीजेपी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह के लिए लोगों को नमन करता हूँ। मैं पुनः उत्तर प्रदेश भाजपा के नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ।
उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए योगी आदित्यनाथ जी और स्वतंत्रदेव सिंह जी व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार सबके विकास के लिए काम रही है।यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।


राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उ. प्र. ज़िला पंचायत चुनावों में भाजपा की प्रभावी जीत के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह समेत पूरी प्रदेश इकाई को हार्दिक बधाई देता हूं। यह जीत योगीजी के नेतृत्व, प्रदेश सरकार के सुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रयास एवं समर्पण का परिणाम है।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ने जनाता का आभार जताया। उन्होंने पार्टी की जीत पर कहा है कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक! भाजपा+ ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में 75 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की है। इस अभूतपूर्व परिणाम के लिए मैं प्रदेश की जनता एवं भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।




Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story