×

Zydus Cadila Vaccine: खुशखबरी! जल्द मिल सकती है जायडस कैडिला की वैक्सीन को मंजूरी, जानें कितने होंगे इसके डोज

Zydus Cadila Vaccine: जायडस कैडिला की वैक्सीन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इसी हफ्ते जायडस कैडिला वैक्सीन को हरी झंडी मिल सकती है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 9 Aug 2021 9:05 AM GMT
Zydus Cadila
X

जायडस कैडिला की वैक्सीन (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Zydus Cadila Vaccine: जायडस कैडिला की वैक्सीन (Zydus Cadila Vaccine) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इसी हफ्ते जायडस कैडिला वैक्सीन को हरी झंडी मिल सकती है। यदि जायडस कैडिला को मंजूरी मिल गई तो यह कोरोना के खिलाफ 6वीं और देश की दूसरी स्वदेशी वैक्सीन होगी। इतना ही नहीं इस वैक्सीन का इस्तेमाल 12 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों पर भी किया जा सकेगा।

आपको बता दें कि अहमदाबाद में स्थित जायडस कैडिला ने जुलाई में ही ड्रग रेगुलेटर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को प्रतिरक्षाजनकता (Immunogenicity) और सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद दवा नियामक ने कंपनी से और डेटा मांगा था। वैसे तो जायडस ने 1 जुलाई को ही ZyCoV-D वैक्सीन को इमरजेंसी के तौर पर मंजूरी देने की अपील की थी।

किसे लग सकती है ये वैक्सीन

जानकारी के मुताबिक, जायडस कैडिला की ZyCoV-D वैक्सीन को 12 से 18 साल के उम्र वाले बच्चों को भी लगाया जा सकता है। वहीं इस मंजूरी मिलते ही 12 से अधिक उम्र वाले बच्चों के लिए यह भारत की पहली कोरोना वैक्सीन होगी।

कैसा है जायडस कैडिला की वैक्सीन

बताया जा रहा है कि जायडस कैडिला की ZyCoV-D वैक्सीन प्‍लाज्मिड डीएनए (Plasmid DNA) पर आधारित है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये प्‍लाज्मिड डीएनए क्या होता है, तो आपको बता दें कि प्‍लाज्मिड डीएनए इंसान के शरीर में पाए जाने वाले एक छोटा एक्स्ट्राक्रोमोसोमल डीएनए (Extrachromosomal DNA) अणु होता है। प्‍लाज्मिड डीएनए से तैयार की गई यह वैक्सीन कोरोना वैक्सीन के मुख्य हिस्से के पहचान कर उसके खिलाफ प्रोटेक्शन बनाती है। जानकारी के अनुसार, इस वैक्सीन का जब ट्रायल किया गया तो 77 फीसदी तक सफल पाई गई।

ZyCoV-D वैक्सीन (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

कैसे लगेगी ये वैक्सीन

मिली जानकारी के अनुसार, ये वैक्सीन सीधे स्किन में दी जा सकती है। इसे लगाने के लिए एक स्प्रिंग जैसा डिवाइस तैयार किया गया है। इसी की मदद से वैक्सीन को सीधे स्किन में लगाया जाएगा।

जायडस कैडिला की वैक्सीन के कितने डोज है? (Vaccine Ke Kitne Dose Hai)

जानकारी के मुताबिक, इस वैक्सीन के कुल तीन डोज ( Three Dose) है। बताया जा रहा है कि ZyCoV-D वैक्सीन की पहली डोज के 21 दिन के बाद दूसरी डोज लगेगी, वही तीसरी डोज 56 दिन के बाद लगेगी। फिलहाल कंपनी दो डोज पर भी काम कर रही है, जिसमें कंपनी को सफलता हासिल हुई।

बताते चलें कि भारत में अब तक कुल 5 कोरोना वैक्सीनों को मंजूरी दी जा चुकी है। इन पांच वैक्सीनों में से तीन वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin), कोविशील्ड (Covishield) और स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) का देश में इस्तेमाल किया जा रहा है। वही जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) की सिंगल डोज़ और मॉडर्ना (Moderna) को भी मंजूरी मिल चुकी है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story