×

बदायूं: रंगबाज थानेदार महिला कांस्टेबल से बनाना चाहता है अवैध संबध!!

उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां की कादर चौक थाने की कुछ महिला कांस्टेबलों ने थानाध्यक्ष और एक कांस्टेबल पर लगातार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Aditya Mishra
Published on: 24 May 2019 9:21 AM GMT
बदायूं: रंगबाज थानेदार महिला कांस्टेबल से बनाना चाहता है अवैध संबध!!
X

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां की कादर चौक थाने की कुछ महिला कांस्टेबलों ने थानाध्यक्ष और एक कांस्टेबल पर लगातार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोपी थानाध्यक्ष का नाम हरिभान सिंह और कांस्टेबल का नाम सुजीत सिहं बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें,,, CrimeUpdates: दिनभर की बड़ी ख़बरें, पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में!!!

जानिए पूरा मामला:

जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के कादर चौक थाने की महिला कांस्टेबलों ने थानाध्यक्ष हरिभान सिंह और कांस्टेबल सुजीत सिहं पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबलों का आरोप है कि थानाध्यक्ष और कांस्टेबल उनके साथ छेड़खानी करते हैं और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालते हैं। इतना ही नहीं उनके साथ मार-पिटाई भी की जाती है। पीड़ित महिला कांस्टेबलों का कहना है कि वे कई बार सीओ से थानाध्यक्ष और कांस्टेबल के आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर शिकायत भी कर चुकी है। लेकिन सियासी रसूख की वजह से आरोपी थानाध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोपियों के खिलाफ हो जल्द से जल्द कार्रवाई:

लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान महिला कांस्टेबल पूजा, पूनम और सरिता यादव ने एक बार फिर शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित कांस्टेबलों की मांग है कि अधिकारी मामले में तुरंत संज्ञान लें और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें,,, उत्तर-प्रदेश: फिर हुआ हादसा, फिर हुई मौत, ना जानें कब मिलेगी निजात?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story