×

उत्तर-प्रदेश: फिर हुआ हादसा, फिर हुई मौत, ना जानें कब मिलेगी निजात?

मथुरा के थाना राया के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक ने महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Aditya Mishra
Published on: 24 May 2019 8:55 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: फिर हुआ हादसा, फिर हुई मौत, ना जानें कब मिलेगी निजात?
X

मथुरा: मथुरा के थाना राया के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक ने महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

श्रावस्ती: इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत मैरिया के निकट एक महिला को ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। तो महिला के साथ एक साल का मासूम भी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें,,,CrimeUpdates: दिनभर की बड़ी ख़बरें, पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में!!!

कुशीनगर: पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायगंज गाँव में संदिग्ध परिस्थितियो में 35 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी। जिसके बाद पति सहित ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए, मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पति ने ही गला दबाकर हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी।

मुज़फ्फरनगर: थाना मंडी पुलिस ने चारों ठगों को गिरफ्तार कर लिया। ये ठग सोने के नकली बिस्कुट बेचने का काम करते थे। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें,,, पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ कर पीटा, 3 की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद : कोतवाली कायमगंज के मिलकिया में एक मकान मालिक की लापरवाही से एक मासूम की जान चली गयी और दो लोग घायल हो गए। दरअसल इस मासूम की मौत छज्जा गिरने से हुई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story