×

Delhi Crime: DJ बजाने से रोका तो प्रग्नेंट महिला को मार दी गोली, फिर मचा बवाल

Delhi Crime: उत्तर पश्चिमी दिल्ले सिरसपुर में तेज आवाज में संगीत बजा रहे पड़ोसी को मना करना एक गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। महिला ने जैसे ही पड़ोसी से डीजे की आवाज को कम करने के लिए कहा तो युवक ने महिला पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से महिला का गर्भपात हो गया।

Jugul Kishor
Published on: 4 April 2023 3:03 PM GMT (Updated on: 4 April 2023 3:08 PM GMT)
Delhi Crime: DJ बजाने से रोका तो प्रग्नेंट महिला को मार दी गोली, फिर मचा बवाल
X
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, उत्तर पश्चिमी दिल्ली सिरसपुर में तेज आवाज में संगीत बजा रहे पड़ोसी को मना करना एक गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। महिला ने जैसे ही पड़ोसी से डीजे की आवाज को कम करने के लिए कहा तो युवक ने महिला पर फायरिंग कर दी। एक गोली महिला के गर्दन में लगी और आर पार हो गई, गोली लगते ही वह गिर गई, उसके बाद मौके पर अफरी तफरी मच गई। जिसके तुरंत बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला बयान देने कि स्थिति में नहीं

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला रंजू अपने पति पवन के साथ सिरसपुर की गली नंबर 8 में रहती है। वह आठ महीने की गर्भवती थी। महिला का पति पवन इलाके में ही मजदूरी करता है। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब सवा बारह बजे पीसीआर पर एक कॉल आया। जिसमें बताया गया कि सिरसपुर क्षेत्र में गोली चल गई है। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि सिरसपुर में रहने वाली महिला रंजू शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के गले में गोली लगी जिस कारण महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई, जिसे आपरेशन कर बाहर निकाल लिया गया है।

पीड़िता की भाभी ने दर्ज करवाया बयान

पीड़िता रंजू की स्थिति गंभीर होने के कारण पुलिस ने उनकी प्रत्यक्षदर्शी भाभी का बयान दर्ज किया। पीड़िता की भाभी ने अपने बयान में कहा कि कूआं पूजन कार्यक्रम के दौरान गली की दूसरी तरफ रहने वाले हरीष के घर डीजे चल रहा था। इस दौरान रंजू अपनी कॉलोनी में आई और हरीष से डीजे की आवाज कम करने को कहा। इसके बाद हरीष ने अपने दोस्त अमित की बंदूक ली और हवा में फायर किया। इस दौरान एक गोली रंजू को जा लगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story