×

Delhi Metro: बिकनी में दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही लड़की का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स भड़के

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की बिकनी में यात्रा करती नजर आ रही है।

Krishna Chaudhary
Published on: 3 April 2023 4:46 PM GMT (Updated on: 3 April 2023 5:13 PM GMT)
Delhi Metro: बिकनी में दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही लड़की का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स भड़के
X
दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर सफर कर रही लड़की: Photo- Social Media

Delhi Metro: मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाती है। सुबह से लेकर देर रात तक वह दिल्ली के तमाम कोनों से लोगों को उनके गंतव्य तक छोड़ती है और फिर उन्हें लाती है। दिल्ली मेट्रो के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। ये वीडियोज कभी फनी तो कभी सीरियस होते हैं। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की बिकनी में नजर आ रही है।

उक्त लड़की की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह अलग-अलग रंग की बिकनी पहनी नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो लड़की के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग तक कर रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की सीट पर बैठकर खुद को बैग से छिपाते नजर आ रही है। इसके बाद लड़की अचानक अपनी सीट से खड़ी हो जाती है चल देती है। अन्य महिला यात्री से देखते रह जाते हैं। इसी तरह वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में लड़की बिकनी में खड़े होकर सफर करती नजर आ चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि लड़की इस तरह की बिकनी पहनकर कई बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ये वीडियो कब का है और इसमें दिखऩे वाली लड़की कौन है, इसके बारे में जानने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। वहीं, दिल्ली मेट्रो या दिल्ली पुलिस की तरफ से भी फिलहाल इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लड़की के खिलाफ एक्शन की मांग

दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो पर कमेंट्स की भरमार लग चुकी है। अधिकतर कमेंट्स में यूजर्स लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मेल राइट्स एक्टिविस्ट के तौर पर मशहूर बरखा त्रेहन ने ट्वीट कर लिखा कि अगर यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है तो अफसोस हमारी युवा पीढ़ी की लड़कियां ऐसे सशक्तिकरण का शिकार हो सकती हैं और यही तो बेशर्म नारीवादी चाहती हैं। मैं इसे सांस्कृतिक नरसंहार कहूंगी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story