TRENDING TAGS :
Top 10 Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी के इन 10 गानों का जादू, आज भी बोलता है लोगों के सिर चढ़कर
Top 10 Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी फिल्में हो या गानें दोनों ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहें हैं। भोजपुरी गानों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है, ये सब देखकर कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है।
Top 10 Bhojpuri Video Song (Photo- Social Media)
Top 10 Bhojpuri Songs: भोजपुरी फिल्में हो या गानें दोनों ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहें हैं। भोजपुरी गानों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है, ये सब देखकर कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने तो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहें हैं, लोग जमकर रील बनाते हैं, भोजपुरी गाने सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं, अब तो लोगों के घरेलू फंक्शन में भी भोजपुरी गाने ही बजते सुनाई देते हैं, तो चलिए आपको भोजपुरी के टॉप 10 गानों से आपको रूबरू करवाते हैं जिनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
खेसारी लाल यादव का "नथुनिया" भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने "नथुनिया" को रिलीज हुए काफी महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी भी यह गाना दर्शकों के बीच धमाल मचाए हुए है। इस गाने को दर्शकों से इतना प्यार मिला है कि इसे अबतक 306 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है। खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं अर्शिया अर्शी और खेसारी लाल यादव पर इसे फिल्माया गया है।
Also Read
खेसारी लाल यादव का "दो घूंट" खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला अभिनीति "दो घूंट" म्यूजिक वीडियो ने तो जबरदस्त तहलका मचाए हुए है। दोनों की हॉट केमिस्ट्री देख दर्शक सीटियां मारने लग जाते हैं। "दो घूंट" गाने को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी भी इस गाने की चमक बरकरार है। इस गाने को 41 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
पवन सिंह का "हरी-हरी ओढ़नी" भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरफुल अभिनेता पवन सिंह भी अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रहें हैं। एक्टिंग के साथ ही अपनी सिंगिंग से भी पवन लोगों का दिल जीत चुके हैं। अभिनेता का गाना "हरी-हरी ओढ़नी" 4 महीने पहले ही रिलीज हुआ था, लेकिन सिर्फ चार महीनों में गाने को 220 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और डिंपल सिंह अभिनीति इस गाने को पवन के साथ अनुपमा यादव से अपनी आवाज से सजाया है।
Also Read
खेसारी लाल यादव का "बरफ" खेसारी लाल यादव एक के बाद एक हिट गाना देते जाते हैं। अभिनेता भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन हैं। उनका गाना "बरफ" भी जबरदस्त हिट हुआ था। यह गाना पिछले साल ही रिलीज हुए था, हालांकि आज तक लोग इसे सुनना पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को 40 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
पवन सिंह का "पुदीना ए हसीना 2.0" पवन सिंह और स्वीटी पर दर्शाए गए गाने "पुदीना ए हसीना 2.0" को भी रिलीज हुए काफी समय हो चुका है और इसे 38 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह के साथ ही शिल्पी राज ने गाने को अपनी आवाज दी है। पवन सिंह के इस गाने को बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।
खेसारी लाल यादव का "परदेसिया" अभिनेता खेसारी लाल यादव के हर म्यूजिक वीडियो की तरह "परदेसिया" म्यूजिक वीडियो भी काफी हिट हुआ था। इस गाने में खेसारी की श्वेता संग जोड़ी बनी थी, जो पर्दे पर छा गई थी। "परदेसिया" को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा हो चुके हैं और अबतक इसे 67 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव का गाना "तेल" खेसारी लाल और यामिनी सिंह का गाना "तेल" कुछ महीने पहले ही रिलीज हुआ था, इस गाने में दोनों कलाकार की केमिस्ट्री इतनी हॉट लग रही है कि कोई भी इसे देख बेकाबू हो जाए। गाने को 37 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पवन पांडेय द्वारा लिखे गए इस गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने गाया है।
पवन सिंह का "पाँचे के नाचे अइहा" पवन सिंह और डिंपल सिंह पर दर्शाए गया गाना "पाँचे के नाचे अइहा" को बहुत ही धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। यह गाना लगभग 2 महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने को अबतक 65 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
नीलम गिरी का "दिलवा ले गइले राजा" भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का गान "दिलवा ले गइले राजा" गाना काफी सुपरहिट रहा। नीलम गिरी का यह गाना इतना धमाकेदार था कि इसे अबतक 204 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। "दिलवा ले गइले राजा" गाने को शिल्पी राज ने गाया है।
खेसारी लाल यादव का "टमाटर गाल" भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना "टमाटर गाल" भी सुपरहिट रहा, जो अभी हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ था। इस गाने को 43 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है।
Next Story