TRENDING TAGS :
Top 10 Bhojpuri Song: भोजपुरी के ये 10 गाने, जो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मचाए हुए है धमाल
Top 10 Bhojpuri Songs: भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और होती है। अगर घर में जश्न का माहौल हो तो फिर भोजपुरी गानों पर थिरकना तो बनाता ही है। अधिकतर शादियों में लोग भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाते हैं|
Top 10 Bhojpuri Song (Photo- Social Media)
Top Bhojpuri Songs: भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और होती है। अगर घर में जश्न का माहौल हो तो फिर भोजपुरी गानों पर थिरकना तो बनाता ही है। अधिकतर शादियों में लोग भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाते हैं और कुछ गाने तो ऐसे भी हैं कि न चाहते हुए भी लोग उन गानों पर अपनी कमर मटकाने लग जाते हैं, आइए आपको भोजपुरी के टॉप 10 गानों के बारे में बताते हैं जो हाल ही में रिलीज हुए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गरदा मचाए हुए है।
खेसारी लाल यादव का गाना "नागिन" भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना "नागिन" कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है और अभी भी यह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वहीं यह यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। "नागिन" गाने को खेसारी लाल यादव और श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया है। खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ द्वारा गाए गए इस गाने को अबतक 15 मिलियन पर देखा जा चुका है।
Also Read
अक्षरा सिंह का "बिल्लो रानी" कुछ दिन पहले ही भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो "बिल्लो रानी" रिलीज हुआ है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा का जबरदस्त डांस देखने को मिल है और साथ ही वह अपनी कातिलाना अदाएं भी दिखा रहीं हैं। खास बात तो यह कि अक्षरा सिंह ने इस गाने को गाया है और उन्हीं पर ही ये गाना फिल्माया भी गया है।
खेसारी लाल यादव का "आरा में" खेसारी लाल यादव और दिव्या पर फिल्माए गए गाने "आरा में" ने दर्शकों के बीच धमाल मचाया हुआ है। "आरा में" गाना कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज हुआ था और अभी तक इसका क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है।
Also Read
आकांक्षा दुबे का "ये आरा कभी हारा नहीं" आकांक्षा दुबे और पवन सिंह अभिनिति गाना "ये आरा कभी हारा नहीं" 5 दिन पहले ही रिलीज हुआ है और इसे अबतक 9.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। गाने को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। बताते चलें कि ये गाना जिस दिन रिलीज हुआ था उसी दिन आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया था।
पवन सिंह का "धनी हो सब धन" महीने पहले ही पवन सिंह का गाना "धनी हो सब धन" रिलीज हुआ था, जो अब तक तहलका मचाए हुए है। पवन सिंह की आवाज को दर्शकों ने खूब सराही। म्यूजिक वीडियो में क्वीन शालिनी हैं, जिनकी केमिस्ट्री पवन सिंह के साथ देखते बन रही है। इस वीडियो को अबतक 69 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
पवन सिंह का "कमरिया पतरे-पतरे" भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह का "कमरिया पतरे-पतरे" गाना लोगों के जहन में बस चुका है और लोग इस गाने को बार बार सुनते है। इस वीडियो को अबतक 42 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव का "ले ले आई कोका कोला" खेसारी लाल यादव का "ले ले आई कोका कोला" गाना ब्लॉकबस्टर रहा। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज द्वारा गाया हुआ गाना 'ले ले आई कोका कोला' खेसारी लाल यादव के हिट गानों की लिस्ट में शामिल है। इस गाने को दर्शकों द्वारा 336 मिलियन बार देखा जा चुका है।
पवन सिंह का "लाल घाघरा" पवन सिंह का गाना "लाल घाघरा" तो रिलीज होते ही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गया था। पवन सिंह और शिल्पी राज द्वारा गाया हुआ यह गाना कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी दर्शक इसे बार बार देखते हैं और अबतक इस गाने को 202 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला का "तबला" "तबला" म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया था। यह गाना भी कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी इसकी चर्चा होती है। अबतक इस गाने को कुल 109 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव का "हसीना" खेसारी लाल यादव ने इस हिट गाने को अनुपमा के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह के डांस और एक्सप्रेशन कमाल के हैं, जिसके दर्शक दीवाने हो गए हैं। इस गाने को अबतक 36 मिलियन बार देखा जा चुका है।
Next Story