×

झांसी में मछली पकाने से मना करने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की!!!  

जनपद झांसी के एरच थाना क्षेत्र में एक गंजेड़ी युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पत्नी का गुनाह बस इतना था कि उसने अपने पति के कहने पर मछली पकाने से इनकार कर दिया था।

Aditya Mishra
Published on: 19 May 2019 3:48 PM GMT
झांसी में मछली पकाने से मना करने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की!!!   
X

झांसी: जनपद झांसी के एरच थाना क्षेत्र में एक गंजेड़ी युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पत्नी का गुनाह बस इतना था कि उसने अपने पति के कहने पर मछली पकाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें,,,उसने काट दिए थे अपने ‘स्तन’, क्योंकि ढकने पर लगता था टैक्स

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि ग्राम इस्किल निवासी 36 वर्षीय अहिल्या का पति राजकुमार नशे का आदी है। वह अपने परिवार से अलग होकर अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ अलग मकान में रहता है। नशे की लत के चलते उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। रविवार दोपहर राजकुमार अपने घर पहुंचा उस समय तक खाना तैयार हो गया था। राजकुमार अपने साथ मछली लेकर आया था। उसने पत्नी से मछली पकाने की जिद की। इस पर पत्नी ने सब्जी बने होने का हवाला देते हुए शाम को मछली पकाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें,,,पत्नी के अन्दर भूत आने के अंधविश्वास से की उसकी हत्या

विवाद इतना बढ़ गया कि राजकुमार ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। यह देख राजकुमार के होश उड़ गए। और वह फरार हो गया। बच्चों ने जब अपनी मां का शव देखा तो वह जोर से रोने लगे। यह सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इसकी जानकारी मृतक महिला के पिता लखन को होने पर दामाद राजकुमार के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपित फरार पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story