×

National Science Day: 28 फ़रवरी को क्यों मनाते है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें इसका महत्व

आज 28 फ़रवरी को नेशनल साइंस डे के रूप में जाना जाता है विज्ञान जगत में अविषकारों और उपलब्धियों के लिए इस विशेष महत्व है

Garima Shukla
Published on: 28 Feb 2025 9:45 AM IST (Updated on: 28 Feb 2025 9:57 AM IST)
National Science Day: 28 फ़रवरी को क्यों मनाते है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें इसका महत्व
X

National Science Day: आज 28 फ़रवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर विख्यात है I इस दिन भारतीय भौतिकशास्त्री सर चंद्रशेखर वेंकट रमन अतः सीवी रमन ने रमन इफ़ेक्ट' की खोज की थी I यही वजह है कि इसको नेशनल साइंस डे के तौर पर प्रसिद्ध है I इस दिवस का उदेशश्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और विज्ञान क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है I

क्या है 2025 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय

वर्ष 2025 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का जो विषय वर्णित किया गया है उसमें विशेष रूप से " विकसित भारत के लिए वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिक क्षेत्र में नेतृत्व हेतु भारतीय युवाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाना और विज्ञान के स्तर को उत्कृष्टता प्रदान करना है I

सीवी रमन को किया गया था पुरस्कृत

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी सन् 1928 में की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।

क्या है रमन साइंस डे का उद्देश्य

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का लक्ष्य नागरिकों को प्रोत्साहित करना है I विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना इस दिवस को मुख्य आधार में से एक है. मानव दवारा विज्ञान क्षेत्र में हुए नित नए अविषकारों हेतु ये दिवस विशेष महत्व रखता है

आज के इस विशेष दिवस पर विज्ञान संस्थानों, जैसे राष्ट्रीय एवं अन्य विज्ञान प्रयोगशालाएं, विज्ञान अकादमियों, स्कूल और कॉलेज तथा प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इस दिवस में वैज्ञानिकों के भाषण, निबंध, लेखन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, सेमिनार तथा संगोष्ठी विज्ञान विषय पर विशेष रूप से आधारित होते हैं । विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय एवं दूसरे पुरस्कारों की घोषणा भी की जाती है। विज्ञान की लोकप्रियता वृद्धि करने के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं।



Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story