×

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े 5,606 पदों पर भर्ती जल्द: एचआरडी मंत्रालय

Shivakant Shukla
Published on: 13 Aug 2018 12:07 PM GMT
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े 5,606 पदों पर भर्ती जल्द: एचआरडी मंत्रालय
X

नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने ऐलान किया है कि देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के लिए करीब 5,606 पद खाली है। जिसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में ही 2,806 फैकल्टी के पद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 1870 पद और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में 258 पद खाली हैं। रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा।

मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने बताया,सेवानिवृत्ति, इस्तीफे और छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के चलते रिक्तियां होती रहती हैं। इसे भरना एक निरंतर प्रक्रिया है। अधिकारी ने बताया कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करके फैक्लटी की कमी से निपटने के लिए संस्थान विभिन्न उपाय कर रहे हैं और इसमें अन्य बातों के साथ शोधार्थियों, अनुबंधित, फिर से नौकरी पाने वाले, सहायक और आमंत्रित सदस्यों की सहायता ली जाती है। संस्थान फैकल्टी को आकर्षित करने के लिए साल भर का विज्ञापन भी प्रकाशित करती हैं।

इन संस्थानों के अलावा, कई सारे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में 324 पद खाली है। प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर स्कूल में 96, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलूरू में 88, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआरएस) में 100 पद खाली हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story