×

Agra News : डॉ भीमराव अम्बेडकर विवि का 95वां स्थापना दिवस आज, होगा ये खास

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कार्यक्रम में होंगे शामिल, दोपहर दो बजे विश्वविद्यालय पहुँचेंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Sushil Shukla
Published on: 1 July 2021 7:00 AM GMT
Agra News : डॉ भीमराव अम्बेडकर विवि का 95वां स्थापना दिवस आज, होगा ये खास
X

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (फोटोः सोशल मीडिया)

आगरा। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU) की स्थापना को 95 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आज विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करायेंगे। दोपहर 2 बजे विश्वविद्यालय के खंदारी कैम्पस स्थित जेपी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास को चित्रों के माध्यम से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय का स्वर्णिम इतिहास

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का इतिहास स्वर्णिम है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से 8 जिलों के 110 कॉलेज सम्बद्ध है। विश्वविद्यालय में 126 पाठ्यक्रम संचालित हैं और 38 विभाग हैं। आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है।

प्रमुख हस्तियों ने की है यहां पढ़ाई

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से देश की कई महान हस्तियों ने पढ़ाई की है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, मोतीलाल नेहरू, गुलजारीलाल, फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं।

तीन हिस्सों में बंटा है विश्वविद्यालय का परिसर

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास के साथ ही विश्वविद्यालय का परिसर भी काफी बड़ा है। परिसर तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। पालीवाल पार्क परिसर, खंदारी परिसर और छलेसर परिसर में विश्वविद्यालय के छात्र पढ़ने आते हैं। तीनों परिसरों में अलग-अलग कोर्स संचालित किए जाते हैं।

Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story