×

मेरठ-सहारनपुर मंडल के 66 डिग्री कॉलेज गोद लेंगे इंटर कॉलेजों को

aman
By aman
Published on: 5 Sep 2017 4:41 AM GMT
मेरठ-सहारनपुर मंडल के 66 डिग्री कॉलेज गोद लेंगे इंटर कॉलेजों को
X
मेरठ-सहारनपुर मंडल के 66 डिग्री कॉलेज गोद लेंगे इंटर कॉलेजों को

मेरठ: प्रदेश में शिक्षा के स्तर बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अब इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को डिग्री कॉलेजों से मदद मिलेगी। मेरठ-सहारनपुर मंडल के डिग्री कॉलेज अपने पास के एक-एक इंटर कॉलेज को गोद लेंगे। जिससे छात्रों को पढ़ने में मदद मिलेगी। इसके लिए उच्च शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें ...टीचर्स डे पर विशेष : शिक्षक की गोद में खेलते हैं निर्माण और विनाश

एक इंटर कॉलेज गोद लेना होगा अनिवार्य:

-क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने बताया, कि राजकीय एवं एडेड कॉलेजों को अपने ही पास के एक इंटर कॉलेज को गोद लेना होगा।

-जिसके बाद डिग्री कॉलेजों को इंटर कॉलेज को गोद लेकर उसकी उन्नयन के लिए रिपोर्ट देनी होगी। जिसके आधार पर कॉलेजों का काम करना होगा।

-इंटर कॉलेज को गोद लेकर शिक्षा का माहौल बेहतर करने के लिए अपने स्तर से कार्य करेंगे।

-निर्देशनुसार मेरठ और सहारनपुर मंडल में 66 एडेड और राजकीय कॉलेजों को 66 इंटर कॉलेजों को गोद लेना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें ...PhD में 10% से अधिक कंटेंट कॉपी पाया गया, तो लगेगी पेनल्टी

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story