×

स्कूल बंद फिर सेः इन राज्यों में आदेश जारी, स्टूडेंट्स नहीं ले सकेंगे क्लास

सीएम केजरीवाल ने बताया, "कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।"

Chitra Singh
Published on: 10 April 2021 1:44 AM GMT
स्कूल बंद फिर सेः इन राज्यों में आदेश जारी, स्टूडेंट्स नहीं ले सकेंगे क्लास
X

स्कूल बंद फिर सेः इन राज्यों में आदेश जारी, स्टूडेंट्स नहीं ले सकेंगे क्लास (Photo- Social Media)

नई दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते के कारण कई राज्यों में स्कूल फिर से बंद कर दिए गए है। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी राज्य के निजी और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्य में स्कूलों को बंद किए गए है।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बढ़ते कोरोना को मद्देनजर रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते शुक्रवार को एक अहम फैसले की घोषणा की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया, "कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।"

हिमाचल प्रदेश में भी स्कूल बंद

दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के संकट को देखते हए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी शिक्षण संस्थानों को 21 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, कल यानी बीते शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद एक फिर से शिक्षण संस्थानों को बंद करने का ऐलान किया है।

school close (Photo- Social Media)

यूपी में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में स्कूलें बंज चल रही है। योगी सरकार ने बढ़ते कोरोना को देखते हुए राज्य में कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था। कक्षा 1 से 8वीं तक की स्कूलें 11 अप्रैल तक बंद किया गया है।

इन राज्यों में भी स्कूलें हो चुकी हैं बंद

महाराष्ट्र में भी कक्षा 10 और 12वीं के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी क्लासेस को बंद कर दिया है। वहीं गुजरात में भी कक्षा 1 से 9वी तक के सभी स्कूलों को अलगे आदेश तक बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा हरियाणा में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 30 अप्रैल, राजस्थान में कक्षा 1 से 9वीं तक के सभी स्कूलों को 19 अप्रैल, बिहार में सभी शिक्षण संस्थानों को 18 अप्रैल तक, पंजाब में सभी शिक्षण संस्थानों को 10 अप्रैल तक, जम्मू में कक्षा 1 से 9वीं तक के स्कूलों को 18 अप्रैल तक और मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 15 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिए गए है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story